17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SL vs IND: तीसरे दिन भी बारिश से किरकिरा होगा भारत-श्रीलंका टेस्‍ट का मजा, जानें आज गॉल में हर घंटे के मौसम का हाल

SL vs IND 1st Test Day 3: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्‍ट के तीसरे दिन भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को रविवार से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है। आइये आपको आज गॉल में हर घंटे के मौसम का हाल बताते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 17, 2026

SL vs IND 1st Test Day 3 Weather

बारिश के दौरान गॉल इंटरनेशनल स्‍टेडियम का नजारा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

SL vs IND 1st Test Day 3 Weather Update: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहले टेस्ट के तीसरे दिन बारिश का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। सोमवार को दिन में बारिश की 83 प्रतिशत संभावना है। रविवार दूसरे दिन बारिश की वजह से खेल में रुकावट आने के बाद आज एक और रुक-रुककर होने वाला दिन हो सकता है। दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने के बाद भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए थे। देवदत्त पडिक्कल के शानदार 167 रन ने पहली पारी में बड़े टोटल की नींव रखी, जिससे अभी तक मैच में भारत की स्थिति काफी मजबूत है। शायद तीसरे दिन शुभमन गिल इसी स्‍कोर पर पारी घोषित कर सीधे श्रीलंका को बल्‍लेबाजी के लिए भी कह सकते हैं।

गॉल में सोमवार को मौसम का हाल

एक्‍यूवेदर के मुताबिक, गॉल में आज सोमवार को ज्‍यादा बारिश की संभावना है। तीनों सेशन में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। सुबह का सेशन सुबह 10 बजे बारिश की 51 प्रतिशत संभावना के साथ शुरू होने की उम्मीद है, जो सुबह 11 बजे थोड़ी कम लगभग 47 प्रतिशत हो जाएगी। दोपहर के आसपास भी बारिश का खतरा बना रहेगा, दोपहर में बारिश की संभावना 44 प्रतिशत और दोपहर 1 बजे 48 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।

दोपहर 2 बजे सबसे ज्‍यादा लगभग 52 प्रतिशत तक बारिश के आसार हैं। और आखिरी सेशन में यह थोड़ा कम हो जाएगा। दोपहर 3 बजे 45 प्रतिशत तो शाम 5 बजे तक यह घटकर 34 प्रतिशत हो सकती है। गॉल के मौसम का अंदाजा नहीं लग रहा है। इसलिए गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में ग्राउंड स्टाफ को एक बार फिर काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।

पडिक्कल की दमदार पारी से भारत की पकड़ मजबूत

भारत आज तीसरे दिन 460/9 से आगे खेलने उतरेगा। शुरुआती दो दिनों में ज्‍यादातर समय दबदबा बनाए रखा है। देवदत्त पडिक्कल ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की पारी को संभालने के लिए 167 रन बनाए और नंबर-3 पर लंबे समय के लिए अपनी जगह पक्‍की कर ली है। उनकी पारी खास तौर पर कीमती साबित हुई, क्योंकि बारिश के चलते रुकावट के बाद भी भारतीय टीम की रनों की रफ्तार कम नहीं हुई। अब सिर्फ एक विकेट बचा होने के कारण भारत सीधे तीसरे दिन श्रीलंका को बैटिंग के लिए बुला सकता है।