क्रिकेट

न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेम्स नीशम श्रीलंका के खिलाफ T20 टीम से बाहर

न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम श्रीलंका के साथ शुक्रवार को होने वाले एकमात्र टी-20 मैच में नहीं खेल पाएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2019, 8:58 PM IST
james neesham
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेम्स नीशम श्रीलंका के खिलाफ T20 टीम से बाहर

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विस्फोटक वापसी करने वाले न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स नीशम श्रीलंका के साथ शुक्रवार को होने वाले एकमात्र टी-20 मैच में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकइंफो ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के हवाले से मंगलवार को बताया कि नीशम को श्रीलंका के साथ खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में पांसपेशियों में खिंचाव आ गया है जिसके कारण वह आगामी टी-20 टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।


शानदार रहा नीशम का प्रदर्शन-
28 वर्षीय नीशम जून 2017 के बाद से पहली बार राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं जहां उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में 13 गेंदों पर 47 और दूसरे वनडे में 37 गेंदों पर 64 रन की तेजतर्रार पारी खेली थी। उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने 219.64 के औसत से 123 रन बनाए हैं और छह विकेट भी चटकाए हैं।

इनको मिली टीम में जगह-
नीशम की जगह अब डग ब्रेसवैल को 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि इस एकमात्र मैच में न्यूजीलैंड टीम के फुल-टाइम कप्तान केन विलियम्सन हिस्सा नहीं हैं। यह एक T20 मैच 11 जनवरी को ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा।


न्यूजीलैंड की टीम-
टिम साउदी (c), लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्तिल, स्कॉट कुगलेइजन, कॉलिन मुनरो, डग ब्रेसवेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, सेठ रेंस, मिशेल सैंटनर, टिम सेफर्ट, ईश सोढ़ी, रॉस टेलर।

Published on: