क्रिकेट

PAK vs NZ: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को मात्र 110 पर रोका बढ़ाई भारत की उम्मीदें, अब इंडिया ऐसे कर सकती है सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 110 रन बनाए हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सुजी बेट्स ने 29 गेंद पर 28 और ब्रुक हॉलिडे ने 24 गेंद पर 22 रन बनाए।

less than 1 minute read

Pakistan vs New Zealand, Womens T20 World Cup, 2024: टी20 वर्ल्ड कप का 19वां मुक़ाबला पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 110 रन पर रोक दिया है। यहां से अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाना है तो इस लक्ष्य को मात्र 9.1 ओवर में हासिल करना होगा।

न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 110 रन बनाए हैं। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सुजी बेट्स ने 29 गेंद पर 28 और ब्रुक हॉलिडे ने 24 गेंद पर 22 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। पाकिस्तान के लिए नशरा संधू ने जोरदार गेंदबाजी की और चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके।

नशरा के अलावा सादिया इकबाल, ओमायमा सोहेल और निदा डार ने एक - एक विकेट झटके। न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए यह मुक़ाबला हर हाल में जीतना होगा। वहीं पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल खेलना है तो उन्हें न सिर्फ यह मुक़ाबला जीतना होगा। बल्कि लक्ष्य को 9.1 ओवर में हासिल करना होगा। अगर पाकिस्तान मैच जीत जाता है और लक्ष्य 9.1 ओवर के बाद हासिल करता है। तो ऐसी स्थिति में भारत सेमीफाइनल में जगह बना लेगा।

Also Read
View All

अगली खबर