क्रिकेट

NZ vs IND 3rd T20I Weather Report: बारिश से धुला तीसरा मुकाबला तो भारत को होगा फायदा, जानें वेलिंगटन के मौसम का हाल

NZ vs IND 3rd T20I Weather Forecast: वेलिंगटन में भारत बनाम न्‍यूजीलैंड तीसरे टी20 के दिन 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में अगर मैच बारिश से धुलता है, तो यह भारत के लिए फायदेमंद होगा, क्‍योंकि 2-0 से बढ़त अजेय बढ़त में बदल जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2026, 1:37 PM IST
NZ vs IND 3rd T20I Weather Report
वेलिंगटन स्थित हेनरी स्‍टेडियम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

New Zealand vs India 3rd T20I Weather Report: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्‍टडियम में खेला जाएगा। मेजबान कीवी टीम इस मुकाबले को जीतकर वापसी करना चाहेगी। जबकि, 2-0 से आगे चल रहे श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्‍जा करना चाहेगी। लेकिन, इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। अगर, यह मुकाबला बारिश से धुलता है, तो उस स्थिति में भी भारत को ही फायदा होगा, क्‍योंकि तीसरा मैच रद्द होने पर भारतीय टीम की बढ़त अजेय बढ़त में तबदील हो जाएगी। आइये इस मैच से पहले आपको वेलिंगटन के मौसम का हाल बताते हैं।

वेलिंगटन के मौसम का हाल

एक्यूवेदर के मुताबिक, भारत बनाम न्‍यूजीलैंड मैच के दिन 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में 72 प्रतिशत बारिश की संभावना है। हालांकि, मैच के समय हल्‍की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और रात को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जानें की संभावना है। मौसम के रुख को देखते हुए दर्शकों को थोड़ी-बहुत रुकावट देखने को मिल सकती है।

हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

वेलिंगटन में पिछले टी20 इंटरनेशनल मैच में 164 रन के स्‍कोर डिफेंड किया गया था, लेकिन इसी मैदान पर 216 रन का एक सफल चेज भी हो चुका है। इस बार एक फ्रेश पिच मिलने की उम्मीद है। मौसम को देखते हुए यहां शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन इसके बाद बल्‍लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। इसके पीछे की वजह ये भी है कि यहां स्क्वायर बाउंड्री लगभग 60 मीटर लंबी है। इसका मतलब है कि यहां एक हाई स्‍कोरिंग मैच देखने को मिलने वाला है।

न्यूजीलैंड की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), बेवोन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने और जैकब डफी।

भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह।

Updated on:
26 Oct 2026, 1:37 PM IST
Published on: