क्रिकेट

CSK vs MI मुकाबले में टॉस होते ही टूट गई फैंस की उम्मीदें, दोनों की प्लेइंग 11 में नहीं दिखे दिग्गज

IPL 2026 CSK vs MI Updates: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला खेला जा रहा है लेकिन इस मैच में न एमएस धोनी खेल रहे हैं और न ही रोहित शर्मा।

2 min read
May 02, 2026
MI vs CSK
ऋतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पंड्या (फोटो- IANS)

IPL 2026 CSK vs MI Playing 11: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में उम्मीद थी कि रोहित शर्मा और एमएस धोनी की मैदान पर वापसी होगी लेकिन टॉस होते ही फैंस की उम्मीदें टूट गई। न मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा को शामिल किया गया है और न चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में एमएस धोनी को।

रोहित नहीं रघु की प्लेइंग 11 में एंट्री

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह एक अच्छी पिच लग रही है। जिस तरह से हमने पिछले मैच में बल्लेबाजी की थी, हम अपने बल्लेबाजों को रन बनाने का एक और मौका देना चाहते हैं। हमें अपना बेस्ट क्रिकेट खेलना होगा। हमें संघर्ष करना होगा। कुल मिलाकर अच्छा क्रिकेट खेलना है। लेग स्पिनर रघु शर्मा अपना पहला मैच खेल रहे हैं।"

ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे। विकेट अच्छा दिख रहा है। यह थोड़ा सूखा है, जिसमें ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। पिछले मैच में बल्लेबाजी के लिए यह एक मुश्किल पिच थी। आत्मविश्वास के मामले में हर कोई बहुत ऊपर है। अपने प्रोसेस पर टिके रहें, नतीजा जरूर मिलेगा। रामकृष्ण घोष और गुरजपनीत सिंह की जगह प्रशांत वीर और अकील हुसैनआए हैं।"

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बहुत कम बची हैं। सीएसके जहां 8 में से 3 मैच जीतकर 7वें स्थान पर है तो वहीं मुंबई इंडियंस अब तक 2 ही मैच जीत पाई है और वो 9वें स्थान पर है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हारते ही उनके अंतिम 4 की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर।

Updated on:
02 May 2026 07:36 pm
Published on:
02 May 2026 07:28 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो