क्रिकेट

भारतीय वर्ल्ड कप टीम में किसी की भी जगह पक्की नहीं

भारतीय सीमित ओवरों की टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने ऐसे भी संकेत दिए हैं कि विश्व कप टीम में किसी की भी जगह सुनिश्चित नहीं है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2019, 3:57 PM IST
indian odi team
भारतीय वर्ल्ड कप टीम में किसी की भी जगह पक्की नहीं

नई दिल्ली।भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए टीम लगभग पूरी तरह से तैयार हैं। रोहित ने साथ ही ऐसे भी संकेत दिए हैं कि विश्व कप टीम में किसी की भी जगह सुनिश्चित नहीं है। भारत इस समय आस्ट्रेलिया में है, जहां उसे शनिवार से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।


चोट या फॉर्म कर सकती है खिलाड़ी को बाहर-
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रोहित के हवाले से लिखा, "मुझे लगता है कि जो 13 वनडे हम खेलने वाले हैं उनमें आपको लगभग वही टीम दिखेगी जो विश्व कप में खेलेगी। हो सकता है एक दो बदलाव हों वो भी फॉर्म को देखते हुए या चोट को देखते हुए। हमने बीते दिनों काफी क्रिकेट खेली है इसलिए चोट लगना स्वाभाविक है।"

कोई भी खिलाड़ी इंग्लैंड में जगह पक्की न समझे: रोहित-
रोहित ने कहा, "यह मत सोचिए की कोई बड़े बदलाव होंगे। खिलाड़ियों ने लगभग हर जगह पक्की कर ली है। हालांकि हर चीज फॉर्म पर निर्भर है। कोई भी खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए अपनी जगह पक्की न समझे।"

अंतिम-11 को लेकर बात करना जल्दबाजी होगी-
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "अंतिम-11 को लेकर बात करना जल्दबाजी होगा। लेकिन कोई बड़े बदलाव नहीं होंगे। हमारे पास अभी भी 13 मैच हैं। चार-पांच महीने हैं और इस बीच दो महीने आईपीएल के भी हैं। काफी क्रिकेट खेली जानी हैं इसलिए 11 या 12 खिलाड़ियों का नाम लेना मुश्किल है।"

Published on: