क्रिकेट

42 गेंद पर शतक ठोकने के बाद संजू सैमसन का बड़ा बयान, कहा – इस टैलेंट के साथ…

इस मुक़ाबले में सेलर्स ने 237 रनों के विशाल लक्ष्य दिया, तो संजू ने ज़िम्मेदारी उठाते हुए ओपन करने का फैसला किया और मात्र 42 गेंद पर शतक ठोकते हुए 13 चौके और 5 छक्के की मदद से 51 गेंदों में 121 रन की पारी खेली।

2 min read
Aug 25, 2025
VHT के पहले ही मुक़ाबले में संजू सैमसन ने शतक जड़ दिया है। (Photo Credit -IANS)

केरल के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में एरीज कोल्लम सेलर्स के खिलाफ तूफानी शतक बनाकर कोच्चि ब्लू टाइगर्स को आखिरी गेंद पर शानदार जीत दिलाई। केरल क्रिकेट लीग (KCL) के पहले दो मुकाबलों में संजू ने निचले क्रम में बल्लेबाजी की थी। पिछले मुक़ाबले में उन्होंने 22 गेंदों में केवल 13 रन बनाए थे।

लेकिन जब इस मुक़ाबले में सेलर्स ने 237 रनों के विशाल लक्ष्य दिया, तो संजू ने ज़िम्मेदारी उठाते हुए ओपन करने का फैसला किया और मात्र 42 गेंद पर शतक ठोकते हुए 13 चौके और 5 छक्के की मदद से 51 गेंदों में 121 रन की पारी खेली। एशिया कप के लिए टीम चुने जाने और शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाए जाने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अब संजू सलामी बल्लेबाजी नहीं करेंगे। लेकिन उनका यह शतक एक स्टेटमेंट है।

ये भी पढ़ें

13 चौके 5 छक्के…, एशिया कप से पहले संजू सैमसन का तूफान, मार – मार के किए गेंदबाजों का बुरा हाल, ठोके 122 रन

सैमसन ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के बाद कहा, "अपने घरेलू दर्शकों के सामने मैच हारना आसान नहीं है। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद देता हूं जो इतनी बड़ी संख्या में स्टेडियम आए।" सैमसन ने स्वीकार किया कि वह अभी अपनी युवा टीम के साथ पूरी तरह तालमेल नहीं बिठा पाए हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि लीग में उभरते हुए युवा खिलाड़ियों ने उन्हें आश्चर्यचकित किया है। उन्होंने केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) और खिलाड़ियों से इन उभरते सितारों पर ध्यान देने की अपील की।

सैमसन ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे इन युवा खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन जितना समय मैं उनके साथ बिता रहा हूं, उतना ही मैं उत्साहित हो रहा हूं। हमारी टीम में बहुत शानदार प्रतिभाएं हैं। यह देखकर थोड़ा आश्चर्य होता है कि केरल क्रिकेट में इतनी प्रतिभा है। मैं अनुरोध करता हूं कि स्थानीय मैचों और खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। अगले एक-दो साल में हमें एक और खिलाड़ी देश के लिए खेलता हुआ दिख सकता है। मुझे लगता है कि इस प्रतिभा के साथ हम ज्यादा दूर नहीं हैं।”

सैमसन पिछले कुछ समय से भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 में ओपन कर रहे हैं और शानदार प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल पांच पारियों में उन्होंने तीन शतक बनाए थे। पिछले साल वे भारत के शीर्ष टी20 बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 12 पारियों में 436 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 43.60 और स्ट्राइक रेट 180.16 रहा।

Published on:
25 Aug 2025 09:56 am
Also Read
View All
ईशान किशन का खुलासा: ‘अगर वो शख्स न होता, तो आज मैं वर्ल्ड कप न खेल रहा होता’; किशन ने इसे दिया अपने कमबैक का श्रेय

389 के स्ट्राइक रेट से आयरलैंड के इस बल्लेबाज ने उधेड़ी गेंदबाजों की बखिया, बाल -बाल बचा युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड

IND vs PAK: विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, बुमराह और शाहीन नहीं इस भारतीय ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

IND vs PAK Pitch Report: कोलंबो में अबतक नहीं बने 200 रन , बल्लेबाज या गेंदबाज किस मिलेगी मदद? पढ़ें प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का हाल

Vaibhav Sooryavanshi Class 10th Board: 17 फरवरी को बोर्ड एग्जाम की पिच पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी! ‘नहीं मिलेगा कोई स्पेशल ट्रीटमेंट’, प्रिंसिपल ने दी बड़ी जानकारी

अगली खबर