क्रिकेट

NZ A vs IND A: तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में पूरी ताकत के साथ उतरी भारतीय टीम, पहले दिन स्टंप तक भारत 227/2

NZ A vs IND A 3rd Unofficial Test: न्‍यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने तीसरे अनऑफिशियल टेस्‍ट के पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। लिंकन में खेले जा रहे इस मैच में यशस्‍वी जायसवाल ने तूफानी शतक जड़ा है। जबकि साई सुदर्शन 77 पर नाबाद हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 11:13 AM IST
NZ A vs IND A 3rd Unofficial Test
रन के लिए विकेटों के बीच दौड़ लगाते साई सुदर्शन और यशस्‍वी जायसवाल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/circleofcricket)

New Zealand A vs India A 3rd Unofficial Test: भारत ए और न्‍यूजीलैंड ए के बीच तीन मैचों अनऑफिशियल टेस्‍ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लिंकन में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारत ए ने अपनी पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 227 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। भारत की ओर से यशस्‍वी जायसवाल 138 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्‍कों की सहायता से 102 रन की विस्‍फोटक शतकीय पारी खेली है। वहीं, साई सुदर्शन 205 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से नाबाद 77 और ध्रुव जुरेल 24 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

कल दूसरे दिन का खेल आधा घंटे पहले शुरू होगा

बता दें कि पहले दिन बारिश के चलते करीब आधा घंटा पहले ही मैच खत्‍म करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने पहले दिन ज्‍यादा सीमर्स इस्तेमाल का इस्‍तेमाल किया। इस वजह से पहले दिन 21.3 ओवर कम फेंके गए। अब दूसरे दिन का खेल रविवार को आधे घंटे पहले शुरू होगा, ताकि कुछ ओवर की भरपाई की जा सके।

निर्णायक है ये अनऑफिशियल टेस्‍ट

ज्ञात हो कि भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेले गए शुरुआती दो अनऑफिशियल टेस्‍ट बिना किसी नतीजे के ड्रॉ रहे। अब ये तीसरा और निर्णायक मैच है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम इस तीन चार दिवसीय मैचों की सीरीज पर कब्‍जा करेगी।

पहले दिन भारत का स्‍कोर 227/2

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को यशस्‍वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 175 रनों की पार्टनरशिप हुई। यशस्‍वी 137 गेंदों पर 16 चौके और दो छक्‍कों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। उन्‍हें डैनरू फर्न्स ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद देवदत्‍त पडिक्‍कल सुदर्शन का साथ देने आए, लेकिन वह 209 के स्‍कोर पर 53 गेंदों का सामना करते 15 रन बनाकर जेरोड मैके का शिकार हुए।

भारत ए ने 69.3 ओवर में स्‍कोर बोर्ड पर 227 रन लगाए थे कि बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा और बारिश नहीं रुकने पर पहले दिन का खेल खत्‍म कर दिया गया। साई सुदर्शन 205 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 77 रन और ध्रुव जुरेल 24 गेंदों पर 12 रन पर खेल रहे हैं।

Updated on:
7 Nov 2026, 11:13 AM IST
Published on: