क्रिकेट

NZ vs IND: NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों की टीमों की प्‍लेइंग 11

NZ vs IND 2nd ODI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 8:25 AM IST
NZ vs IND 2nd ODI
वनडे सीरीज की ट्रॉफी के साथ न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर और भारत के कप्‍तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: BCCI)

NZ vs IND 2nd ODI Toss and Playing XI: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। जहां भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। गिल ने कहा हम फिर पहले बॉलिंग करना पसंद करेंगे। इसमें किसी को कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए, क्‍योंकि आसमान बादलों से घिरा है और विकेट कवर्स के नीचे हैं। हमारी कल की प्रैक्टिस बारिश की वजह से कैंसिल हो गई थी, लेकिन हमने अच्छी तैयारी की है और हम अच्छे मूड में हैं। हम इस मैच में भी पहले वनडे वाली प्‍लेइंग इलेवन के साथ उतरना पसंद करेंगे।

हमें मुश्किल समय से निकलना होगा

वहीं, न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने टॉस हारने के बाद कहा कि पहले बॉलिंग करने के लिए आज का दिन अच्छा लग रहा है, लेकिन हम देखेंगे कि विकेट कैसा रहता है और क्‍या स्कोर बना पाएंगे। बारिश हो रही है, मौसम कवर्स के नीचे है। हमें मुश्किल समय से निकलना होगा। हम उत्साहित हैं, मौसम ठीक है और हमने अच्छा आराम किया है। वे एक बेहतरीन टीम हैं, टॉस जीतने से मदद मिलती है, लेकिन उन्होंने अच्छा खेला है। हमारे लिए भी यही टीम है।

पहले वनडे में भी बारिश ने डाली थी खलल

बता दें कि पहले वनडे में भी बारिश ने खलल डाली थी। ऑकलैंड में खेले पहले वनडे में टॉस हारकर न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 185 रन बनाए थे। लेकिन, कई बार बारिश की वजह मैच रुका और डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को आखिरी में 32 ओवर में 143 रन का लक्ष्‍य मिला, जिसे विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 22.4 ओवर में हासिल करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग इलेवन

विल यंग, ​​टिम सीफ़र्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफ़ी और ब्लेयर टिकनर।

Updated on:
7 Nov 2026, 8:25 AM IST
Published on: