क्रिकेट

NZ vs IND: भारतीय गेंदबाजों के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, ताश के पत्तों की तरह मात्र 134 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड

NZ vs IND 2nd ODI Highlights: भारत गेंदबाजों ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शनिवार को वेलिंगटन में बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया है। इस जबरदस्‍त प्रदर्शन के चलते मेजबान कीवी टीम सिर्फ 134 के स्‍कोर पर सिमट गई और भारत के सामने 135 रन का लक्ष्‍य रखा है।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 12:07 PM IST
NZ vs IND 2nd ODI Highlights
न्‍यूजीलैंड के खिलाफ विकेट का जश्‍न मनाते भारतीय खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

New Zealand vs India 2nd ODI Highlights: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान कीवी टीम मात्र 134 रन पर सिमट गई है। न्‍यूजीलैंड की ओर से गुरनूर बराड़ ने 4, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल 2-2 विकेट चटकाए हैं। जबकि मेजबान टीम की ओर से डेरिल मिचेत ने 104 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्‍कों की मदद से 55 रन और कप्‍तान मिचेल सैंटनर ने 38 गेंदों पर एक चौके और दो छक्‍कों की सहायता से 31 रन की पारी खेली है।

आकिब नबी ने दिए शुरुआती झटके

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मेजबान कीवी टीम की बहुत ही खराब रही। न्‍यूजीलैंड को पहला झटका शून्‍य के स्‍कोर पर आकिब नबी ने टिम सीफर्ट को आउट करके दिया। इसके बाद नबी ने 5.4 ओवर में 11 रन के स्‍कोर पर विल यंग (6) को पवेलियन भेजकर दूसरा झटका दिया। विल यंग अपनी सरजमीं पर पूरी तरह से फ्लॉप रहे। वह पिछली 10 वनडे पारियों सिर्फ 36 रन बना सके हैं।

न्‍यूजीलैंड महज 134 पर ऑलआउट

न्‍यूजीलैंड की टीम ने अपने दोनों सलामी बल्‍लेबाजों को सिर्फ 11 के स्‍कोर पर खोने के बाद तीसरा झटका 23 के स्‍कोर हेनरी निकोल्‍स के रूप में लगा। वह भी महज 11 रन बनाकर अंशुल कंबोज की गेंद पर क्‍लीन बोल्‍ड हो गए। फिर न्‍यूजीलैंड को चौथा झटका 53 के स्‍कोर पर टॉम लैथम के रूप में 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा। लैथम 22 गेंदों पर 7 रन बनाकर गुरनूर बराड़ का शिकार बने। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर बराड़ ने ग्‍लेन फिलिप्‍स (0) को भी अपना शिकार बनाते हुए पांचवां झटका दिया। इस तरह न्‍यूजीलैंड की आधी टीम 20 ओवर में 53 के स्‍कोर पर आउट हो गई। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिर और पूरी टीम महज 134 पर ऑलआउट हो गई, जो कि उसका अपनी सरजमीं पर वनडे इतिहास का सबसे कम टोटल है।

गुरनूर बराड़ ने लिए 4 विकेट

न्‍यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्‍यादा 55 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्‍यादा चार विकेट लिए। जबकि आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए।

Updated on:
7 Nov 2026, 12:07 PM IST
Published on: