
New Zealand vs India: भारतीय क्रिकेट टीम पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलने के लिए न्यूज़ीलैंड दौरे पर पहुंच चुकी है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज़ की शुरुआत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। इन सबके बीच भारतीय प्रशंसकों की निगाहें अभिषेक शर्मा पर होंगी, जो एक बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर खड़े हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्हें सिर्फ़ 44 रनों की जरूरत है।
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का बल्ला साल 2026 में जमकर बोल रहा है। अगर वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 44 रन बना लेते हैं, तो वह इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।
ईशान किशन ने इस साल भारतीय टीम के लिए 34 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 201.68 के स्ट्राइक रेट और 28.96 की औसत से कुल 956 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और आठ अर्धशतक दर्ज हैं।
अभिषेक शर्मा से पहले ईशान किशन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। ईशान ने इस साल 34 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 172.06 के स्ट्राइक रेट से कुल 1,158 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं।
| खिलाड़ी | मैच | रन | सर्वोच्च स्कोर | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|
| ईशान किशन (भारत) | 34 | 1158 | 103 | 1 | 7 |
| अभिषेक शर्मा (भारत) | 34 | 956 | 108 | 1 | 8 |
| करनबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) | 24 | 895 | 164 | 2 | 4 |
| संजू सैमसन (भारत) | 25 | 703 | 97* | 0 | 7 |
| साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) | 16 | 697 | 100* | 2 | 6 |
| हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) | 19 | 690 | 114* | 2 | 3 |
| हमजा खान (रवांडा) | 21 | 682 | 164* | 1 | 5 |
| अंशुमान रथ (हांगकांग) | 20 | 668 | 140* | 1 | 4 |
| तिलक वर्मा (भारत) | 30 | 658 | 60* | 0 | 4 |
| शिमरॉन हेटमायर (वेस्टइंडीज) | 21 | 647 | 85 | 0 | 3 |
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले क्रिकेटरों में भारत के सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन शामिल हैं। अब इस क्लब में शामिल होने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा हैं। ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो केवल सात क्रिकेटर ही इस प्रारूप में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रनों का आंकड़ा छू सके हैं।
| खिलाड़ी का नाम | देश | वर्ष | मैच | रन | सर्वोच्च स्कोर | शतक | अर्धशतक |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| करणबीर सिंह | ऑस्ट्रिया | 2025 | 32 | 1488 | 115 | 2 | 13 |
| मोहम्मद रिजवान | पाकिस्तान | 2021 | 29 | 1326 | 104* | 1 | 12 |
| फियाज़ अहमद | बहरीन | 2025 | 40 | 1251 | 105* | 1 | 7 |
| सूर्यकुमार यादव | भारत | 2022 | 31 | 1164 | 117 | 2 | 9 |
| ईशान किशन | भारत | 2026 | 34 | 1158 | 103 | 1 | 7 |
| पी. कुरुप | बहरीन | 2025 | 39 | 1037 | 73* | 0 | 6 |
| बिलाल ज़लमई | ऑस्ट्रिया | 2025 | 36 | 1008 | 79* | 0 | 9 |
| मोहम्मद रिजवान | पाकिस्तान | 2022 | 25 | 996 | 88* | 0 | 10 |
| अभिषेक शर्मा | भारत | 2026 | 34 | 956 | 108 | 1 | 8 |