20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND-W vs ZIM-W 3rd T20I: भारत की जीत का सिलसिला रहेगा जारी या जिम्बाब्वे की टीम करेगी पलटवार?

India vs Zimbabwe, Women T20I: भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आज 20 अक्टूबर को रायपुर में खेला जाएगा। भारत की नजर क्लीन स्वीप पर होगी, वहीं शेफाली वर्मा और श्री चरणी के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
2 min read
Google source verification
India Women vs Zimbabwe Women

भारतीय ओपनिंग जोड़ी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना। (Photo - X/@BCCIWomen)

India Women vs Zimbabwe Women: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला आज, 20 अक्टूबर को रायपुर में खेला जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज कर पलटवार करना चाहेगी।

जिम्बाब्वे ने इस साल टी20I के सभी मैच गंवाए

स्मृति मंधाना की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस तरह भारतीय टीम इस फॉर्मेट में लगातार 10 जीत दर्ज कर चुकी है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम इस साल एक भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं जीत सकी है। जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम ने इस साल 20 मुकाबले खेले हैं और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इसमें भारत के खिलाफ मिली दो हार भी शामिल है।

शेफाली वर्मा और श्री चरणी पर रहेंगी निगाहें

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मुकाबले में सबसे ज्यादा निगाहें भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा पर रहेंगी। उनके पास महिला टी20I में एक कैलेंडर वर्ष में 1,000 रन पूरे करने का शानदार मौका है। 22 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर इस आंकड़े से सिर्फ 78 रन दूर हैं। शेफाली ने इस साल इस फॉर्मेट की 26 पारियों में 922 रन बनाए हैं।

वहीं, भारतीय स्पिनर श्री चरणी एक कैलेंडर वर्ष में 50 टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाली किसी टेस्ट खेलने वाले देश की पहली महिला क्रिकेटर बनने से महज एक विकेट दूर हैं। श्री चरणी ने इस साल (2026) 25 महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 5.56 की इकॉनमी से कुल 49 विकेट चटकाए हैं। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर चार विकेट लेना रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस साल तीन बार एक पारी में चार विकेट लेने का कारनामा भी किया है।

जिम्बाब्वे को नधलोवु और ग्वांजुरा से उम्मीदें

जिम्बाब्वे की ओपनर केलिस नधलोवु ने टी20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। पिछले मैच में वह खाता भी नहीं खोल सकी थीं, हालांकि पहले मुकाबले में उन्होंने 42 रन की पारी खेली थी। जिम्बाब्वे को तीसरे मैच में भारत के खिलाफ उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी, ताकि भारतीय टीम पर दबाव बनाया जा सके।

गेंदबाजी की बात करें तो जिम्बाब्वे को न्याशा ग्वांजुरा से काफी उम्मीदें होंगी। उन्होंने सीरीज के पहले मुकाबले में तीन विकेट झटककर भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोर दिया था। ऐसे में जिम्बाब्वे की टीम एक बार फिर उनसे प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।