रोहित शर्मा ने अब तक भारत के लिए 291 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 49.27 की औसत से 12120 रन बनाए हैं। रोहित के नाम 35 शतक दर्ज हैं और उन्होंने 63 अर्धशतक भी जड़े हैं। हिटमैन ने अपने करियर में 3 दोहरा शतक भी लगाया है। वह वनडे में सबसे ज्यादा 381 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। रोहित शर्मा ने साल 2007 में आयरलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था लेकिन सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर जैसे ओपनर्स के रहते उन्हें मौकों के लिए इंतजार करना पड़ा।