19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ranji Trophy: उत्तर प्रदेश के 202 के बाद ताश के पत्तों की तरह महज 164 के स्कोर पर ढेर हुई गोवा, जीशान अंसारी ने खोला पंजा

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2026-27 एलीट ग्रुप में गोवा ने जहां उत्‍तर प्रदेश की पहली पारी को महज 202 रन पर समेट दिया था। वहीं यूपी ने गोवा की पारी को सिर्फ 164 रन ढेर कर दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 19, 2026

Ranji Trophy 2026-27

उत्‍तर प्रदेश के गेंदबाज जीशान अंसारी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप में 20वां मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्‍टेडियम में उत्‍तर प्रदेश और गोवा के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले यूपी ने जहां रिंकू सिंह के शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में पहले दिन 202 रन बनाए थे। वहीं, इसके जवाब में गोवा की टीम दूसरे दिन ताश के पत्‍तों की तरह महज 164 रन पर ढेर हो गई है। गोवा इतनी जल्‍दी समेटने में जीशान अंसारी ने अहम भूमिका निभाई। उन्‍होंने 15 ओवर में सिर्फ 45 रन देते हुए पांच विकेट हॉल अपने नाम किया।

रिंकू सिंह के शतक की बदौलत यूपी ने बनाए 202 रन

टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी उत्‍तर प्रदेश की टीम अपनी पहली पारी में पहले दिन स्‍कोर बोर्ड 202 रन लगाकर ऑलआउट हो गई। यूपी की ओर से रिंकू सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए 186 गेंदों पर 11 चौकों और दो छक्‍कों की मदद से नाबाद 118 रन बनाए और माधव कौशिक ने 96 गेंदों पर पांच चौकों की सहायत से 45 रन बनात तो आर्यन जुयाल ने 14 रन की पारी खेली।

इनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट को पारी नहीं कर सका। वहीं, गोवा की ओर से यश कासवणकर ने सबसे ज्‍यादा पांच विकेट लिए। जबकि रुत्विक कौशिक ने दो, तो शुभम तारी और ललित यादव ने एक-एक विकेट निकाला।

जीशान अंसारी ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया

गोवा को अपनी पहली पारी में शानदार शुरुआत मिली। सलामी बल्‍लेबाज सुयश प्रभुदेसाई और शिवेंद्र भुजबल के बीच पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी हुई। सुयश 19 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तो जैसे विकेट की झड़ी लग गई और पूरी टीम महज 164 रन पर ही ढेर हो गई। गोवा की ओर से शिवेंद्र ने सबसे ज्‍यादा 98 गेदों पर 7 चौकों की मदद से 44 रन की पारी खेली।

वहीं, कासवणकर ने 36 रन तो तो अभिनव तेजराणा ने 26 रन बनाए। गोवा के छह बल्‍लेबाज सिंगल डिजिट से आगे नहीं बढ़ सके। जबकि यूपी की ओर से जीशान अंसारी ने पांच विकेट हॉल अपने नाम किया। कार्तिक यादव और वंश चौधरी ने दो-दो विकेट लिए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग