19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs SL: शानदार जीत के बावजूद लगा पाकिस्तान को झटका, शाहीन अफरीदी पर ICC ने लगाया जुर्माना

PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका पर रावलपिंडी में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए ICC ने जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान पर मैच फीस का 10 फीसदी और श्रीलंका पर 5 फीसदी जुर्माना लगाया गया।
2 min read
Google source verification
pakistan cricket team

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- ICC)

Shaheen Afridi Fined for Slow Over Rate: रविवार को रावलपिंडी में खेले गए पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज 2026 के पहले मुकाबले में शाहीन अफरीदी एंड कंपनी निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं डाल सकी। इस गलती वजह से कप्तान के साथ खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने भी यही गलती की लेकिन निर्धारित समय के हिसाब से वो सिर्फ एक ओवर पीछे थी, जबकि पाकिस्तान की टीम 2 ओवर पीछे थी। श्रीलंकाई कप्तान पर भी जुर्माना लगा है, लेकिन वह पाकिस्तान से आधा है। यानी श्रीलंकाई कप्तान और खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

पाकिस्तान को मिली थी शानदार जीत

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी नहीं की थी और एक गेंद पहले ही 305 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में श्रीलंकाई टीम भी पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 268 रन पर सिमट गई थी, जिससे पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज में जीत के साथ आगाज किया और 37 रन से मैच अपने नाम कर लिया। सीरीज का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा।

इस मुकाबले में मैदान पर मौजूद अंपायर आसिफ याकूब और वेन नाइट्स के साथ तीसरे अंपायर शरफुद्दौला इब्ने शाहिद और चौथे अंपायर फैसल अफरीदी ने दोनों टीमों पर धीमी ओवर गति के आरोप लगाए थे। हालांकि पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने अपनी गलती मान ली, जिसकी वजह से आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

क्यों पाक पर लगा डबल जुर्माना?

आईसीसी की खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत न्यूनतम ओवर गति से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया जाता है। इसके तहत निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं कर पाने पर टीम के प्रत्येक ओवर की कमी के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 5 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है। यही वजह है कि पाकिस्तान की टीम पर श्रीलंका से दोगुना जुर्माना लगा, क्योंकि वह दो ओवर पीछे थी, जबकि श्रीलंका की टीम सिर्फ एक ओवर पीछे थी।