क्रिकेट

ओमान और अमरीका को मिला इंटरनेशनल वनडे टीम का दर्जा, ICC ने की घोषणा

ओमान और अमरीका की एंट्री के बाद इंटरनेशनल वनडे खेलने वाली 18 टीमें हो गई हैं ICC ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है ओमान ने अपने सभी मैच जीते हैं
less than 1 minute read
Oman And USA
USA And Oman

नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट में अमरीका और ओमान दो नई टीमों का नाम जुड़ गया है। गुरुवार को ICC ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी। आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन 2 के एक मुकाबले में ओमान ने नामीबिया के खिलाफ रोमांचक मैच में जीत हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की। आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 के मुकाबलों में ओमान ने अपने सभी तीन और अमरीका ने दो मैच में जीत दर्ज कर इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री पा ली है। अब इंटरनेशनल वनडे खेलने वाली टोटल 18 टीमें हो गई हैं।

- ओमान ने नामिबिया और अमरीका और पिछली बार एशिया कप खेलने वाले हॉन्गकॉन्ग को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। ओमान ने अपने सभी मैच जीते हैं। उसने पपुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले गए मैच में ही जीत हासिल कर अपनी दावेदारी को पुख्ता कर लिया था और नामीबिया के खिलाफ उसने महज दर्जा पाने की औपचारिकता पूरी की।

- ओमान और अमेरिका लीग 2 में स्कॉटलैंड, नेपाल और संयुक्त अरब अमिरात (UAE) के साथ आ गई हैं जहां वह ढाई साल में कुल 36 वनडे मैच खेलेंगी। आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन 2 में ओमान की टीम चार में से चार मैच जीत 8 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। अमेरिका ने चार में से तीन में जीत हासिल की है। वह 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। नामीबिया, हॉन्ग कॉन्ग, कनाडा और पपुआ न्यू गिनी क्रमश: तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं।

Updated on:
25 Apr 2019 07:16 pm
Published on:
25 Apr 2019 07:16 pm