क्रिकेट

PAK vs IRE: T20 World Cup 2024 में आखिरी बार आज मैदान पर उतरेगा पाकिस्तान, जानें भारत में कैसे और कहां देखें लाइव मैच

PAK vs IRE Free Live Streaming in India: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने वाली पाकिस्तान और आयरलैंड आज आखिरी बार इस टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आएगी। दोनों टीमें बिना किसी दबाव के साथ मैदान पर उतरेंगी और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

less than 1 minute read

Pakistan vs Ireland Live Streaming in India: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 36वें मुकाबले में आयरलैंड का सामना पाकिस्तान (PAK vs IRE) से होगा। इस मुकाबले का सुपर 8 के परिणाम पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन दोनों टीमें आखिरी जंग जीतकर घर लौटना चाहेगी। दोनों टीमों ने इस टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया लेकिन आज रात अपनी पूरी ताकत झोंककर जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। यह मुकाबला भारत में टीवी और डीजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।

PAK vs IRE मैच कब और कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान बनाम आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 36वां मुकाबला फ्लोरिडा के लौडरहिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को अमेरिका में सुबह 10.30 बजे से लाइव देखा जा सकता है तो भारत में रात 8 बजे से मैच का सीधा प्रसारण होगा।

PAK vs IRE Live Streaming कहां देखें?

पाकिस्तान बनाम आयरलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला ग्रुप A का भी आखिरी मुकाबला होगा। इस मैच को मोबाइल यूजर्स हॉटस्टार पर फ्री में लाइव देख सकते हैं। अन्य डीजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देखने के लिए आपको 149 रुपए का हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

PAK vs IRE Live Telecast भारत में कैसे देखें?

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाले इस ग्रुप A के आखिरी मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर देखा जा सकता है।

Also Read
View All

अगली खबर