क्रिकेट

PAK vs SL 2nd T20: साहिबजादा फरहान की हैरान करने वाली कप्तानी, 1 मैच बाद ही स्टार ऑलराउंडर को किया ड्रॉप

Pakistan vs Sri Lanka Rawalpindi T20 2026: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई थी।
2 min read
• •
Oct 11, 2026
pak vs sl
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (फोटो- Sri Lanka Cricket X)

PAK vs SL 2nd T20 Playing 11: रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की टीम पहला मुकाबला हार गई थी और दूसरे मैच के लिए प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए हैं। वहीं पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान ने हैरान करने वाला फैसला किया और जीत के बावजूद रजाउल्लाह को ड्रॉप कर दिया है। रजाउल्लाह ने पिछले मुकाबले में टी20 डेब्यू किया था और गेंदबाजी के दौरान सिर्फ 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। पहले मुकाबले में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह सलमान मिर्जा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड में किया था रजाउल्लाह ने डेब्यू

रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के जरिए इंटरनेशनल पिच पर रखा था। जब इंग्लैंड दौरे पर अचानक 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया था, तब रजाउल्लाह ने तीसरे टेस्ट में कमाल की बैटिंग की थी। उसके बाद उन्हें टी20 सीरीज के लिए चुना गया, जहां उन्होंने पहले मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की और साहिबजादा की शानदार बल्लेबाजी की वजह से उन्हें बैटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ी। इसके बावजूद उन्हें दूसरे मुकाबले से बाहर कर दिया गया। फरहान ने इसके पीछे की कोई वजह नहीं बताई। हालांकि उनकी जगह जिस खिलाड़ी को शामिल किया गया है, वह सलमान मिर्जा सिर्फ गेंदबाजी कर सकते हैं, जबकि रजाउल्लाह गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी का भी ऑप्शन देते।

कुसल मेंडिस ने क्यों चुनी पहले बॉलिंग?

कुसल मेंडिस से टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि पिछले मुकाबले में ओस की वजह से मैच पर ज्यादा असर नहीं पड़ा था लेकिन फिर भी अपनी टीम को बेहतरीन पोजिशन में रखने के लिए पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

लाहिरू उदारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर और कप्तान), सिनेथ जयवर्धने, कामिंडु मेंडिस, सहान अराचिगे, दासुन शनाका, चामिंडु विक्रमसिंघे, महेश तीक्षणा, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो और नुवान तुषारा।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

साहिबजादा फरहान (कप्तान), फखर जमान, माज सदाकत, हसन नवाज, सैम अयूब, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, मोहम्मद सलमान मिर्जा और अबरार अहमद।

Updated on:
11 Oct 2026 06:26 pm
Published on:
11 Oct 2026 06:08 pm