11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया की अगली पीढ़ी की सूर्यांश शेडगे ने उड़ाई धज्जियां, हार्दिक पंड्या की ले सकते हैं जगह

IND A VS AUS A: भारत-ए ने आखिरी अनऑफिशियल वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया-ए को 49 रन से शिकस्त दी। इस मुकाबले में सूर्यांश शेडगे ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
3 min read
Google source verification
India A vs Australia A 3rd unofficial ODI

सूर्यांश शेड्गे को अर्धशतक की बधाई देता साथी खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

India A vs Australia A 3rd Unofficial ODI: भारत-ए ने तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया-ए को 49 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारत-ए टीम ने क्लीन स्वीप से बच गई। हालांकि ऑस्ट्रेलिया-ए ने भारत-ए से यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत-ए ने 47.3 ओवर में 275 रन बनाए थे, जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए की पूरी टीम 46.2 ओवर में 226 रन ही बना सकी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया-ए के हाथों भारत-ए को पहले मुकाबले में 125 रनों और दूसरे मैच में 69 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

शूर्यांश शेडगे का शानदार अर्धशतक

ऑस्ट्रेलिया-ए ने टॉस जीता और भारत-ए को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत-ए के ओपनर प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 39 रन की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए देवदत्त पडिक्कल आए, जो महज 2 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद प्रियांश आर्य भी चलते बने। प्रियांश आर्य 34 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो गए।

प्रियांश के बाद कप्तान रुतुराज जहां एक छोर पर खड़े रहे, वहीं निशांत सिद्धू और रजत पाटीदार क्रमशः 5 और 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान रुतुराज भी 33 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम ने अपनी कंधों पर जिम्मेदारी ली। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 77 गेंद में 85 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की। विपराज निगम 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सूर्यांश शेडगे 66 रन बनाकर चलते बने। सूर्यांश ने अर्धशतकीय पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए। इस पारी के लिए सूर्यांश शेडगे ने 60 गेंदों का सामना किया। इसके बाद भारत-ए के निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा संघर्ष नहीं कर सके और टीम 47.3 ओवर में 275 रन पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया-ए के लिए बेन ड्वारसुइश और विल सदरलैंड ने 3-3 विकेट लिए, जबकि लियाम स्कॉट ने 2 विकेट झटके। माहिल बीयर्डमैन और मिचेल ओवन ने 1-1 विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया-ए 46.2 ओवर में 226 पर ऑलआउट

वहीं भारत-ए से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम भी शुरुआत अच्छी रही। जोश फिलिप और लियाम स्कॉट ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 14.5 ओवर में 82 रन जोड़े। जोश फिलिप 56 रन बनाकर आउट हुए, जबकि 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लाचलान शा, नाथन मैक्स्वीनी निखिल चौधरी, मिचेल ओवन ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन इनके प्रयास व्यर्थ साबित हुए। इन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और ऑस्ट्रेलिया-ए 46.2 ओवर में 226 पर ऑलआउट हो गई।

भारत-ए के लिए गुरजपनीत सिंह ने 3, यश ठाकुर और निशांत सिद्धू ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं विपराज निगम और अनुकूल रॉय को एक-एक सफलता मिली।

हार्दिक पंड्या की जगह ले सकते हैं सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे को हार्दिक पंड्या की जगह भारत-ए टीम में शामिल किया गया था। दरअसल, गेंदबाजी के दौरान दर्द और नई चोट उभरने के कारण हार्दिक पंड्या को सीरीज से बाहर होना पड़ा। ऐसे में अगर वह चोट से पूरी तरह उबरकर फिटनेस हासिल नहीं कर पाते हैं, तो सूर्यांश शेडगे भारतीय टीम की आगामी योजनाओं में जगह बना सकते हैं।

भारतीय टीम मैनेजमेंट की नजर आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर टिकी है। टीम उनके विकल्प के तौर पर अन्य खिलाड़ियों पर भी विचार कर सकती है, जिनमें नितिश कुमार रेड्डी का नाम भी शामिल है। हालांकि, सूर्यांश शेडगे या किसी अन्य खिलाड़ी को मौका देने का फैसला पूरी तरह हार्दिक पंड्या की चोट की स्थिति और उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।