11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच में बड़ा कारनामा, स्टीव स्मिथ ने जो रूट का तोड़ा रिकॉर्ड

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में जो रूट को पीछे छोड़ दिया है।
2 min read
Google source verification
Steve Smith Most Tests catches

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ। (Photo- IANS)

Steve Smith Most catches in Tests: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरबन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने दो कैच लपक अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के धाकड़ क्रिकेटर जो रूट का रिकॉर्ड तोड़ा। जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट करियर में सर्वाधिक कैच लपकने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। अब टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 221 कैच हैं।

स्टीव स्मिथ ने किसका लपका कैच?

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन नाथन ल्योन की गेंद पर टेम्बा बावुमा का कैच लिया। इस कैच के साथ उन्होंने जो रूट के रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके बाद उन्होंने डेविड बेडिंघम का कैच लिया। इस कैच के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सर्वाधिक कैच लेने वाले क्रिकेटर बन गए।

स्टीव स्मिथ ने किसका लपका कैच?

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन नाथन लायन की गेंद पर टेम्बा बावुमा का कैच लपका। इस कैच के साथ उन्होंने जो रूट के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके बाद उन्होंने डेविड बेडिंघम का कैच पकड़ा। इस कैच के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए।

टेस्ट क्रिकेट में करियर में सर्वाधिक कैच

खिलाड़ीअवधिमैचइनिंगकैच
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)2010–2026126*240221
जो रूट (इंग्लैंड)2012–2026169323220
राहुल द्रविड़ (ICC/भारत)1996–2012164301210
महेला जयवर्धने (श्रीलंका)1997–2014149270205
जैक्स कैलिस (ICC/दक्षिण अफ्रीका)1995–2013166315200
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)1995–2012168328196
मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया)1991–2002128245181
एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड)2006–2018161300175
स्टीफन फ्लेमिंग (न्यूजीलैंड)1994–2008111199171
ग्रीम स्मिथ (ICC/दक्षिण अफ्रीका)2002–2014117225169

टेस्ट में जो रूट के नाम दर्ज हैं 220 कैच

टेस्ट क्रिकेट में जो रूट के नाम 220 कैच दर्ज हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 210 कैच दर्ज हैं। इसके बाद श्रीलंका के महेला जयवर्धने और साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस का नाम आता है, जिन्होंने क्रमशः 205 और 200 कैच लिए हैं।