
Pakistan looking for pace bowling all rounder: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए व्हाइट बॉल कोच माइक हेसन अक्टूबर में होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए कुछ अलग तरह से तैयारियों में जुटे हुए हैं, क्योंकि पाकिस्तान टीम का हर फॉर्मेट में बुरा हाल है। इसे सुधारने के लिए उन्होंने अपने 'हार्दिक पंड्या' यानी तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की तलाश शुरू कर दी है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह साउथ अफ्रीका की पेसर्स की मददगार पिचें हैं। पाकिस्तान के पास फिलहाल फहीम अशरफ को छोड़कर कोई पेस ऑलराउंडर नहीं है, जिनका इस फॉर्मेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
हेसन ने क्रिकइंफो पर कहा कि पेस ऑलराउंडर की भूमिका के लिए पोटेंशियल टैलेंट की पहचान करने के लिए ट्रेनिंग कैंप और डोमेस्टिक क्रिकेट की मदद ले रहे हैं। हम किसी के हाथ आगे बढ़ाने का इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना है कि वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है, जहां एक सीम बॉलिंग ऑलराउंडर का विकल्प पाकिस्तान टीम की किस्मत बदल सकता है।
दरअसल, हेसन टीम की मेंटल टफनेस पर भी काम करना चाहते हैं, जो आईसीसी इवेंट्स के पिछले कुछ एडिशन में स्ट्रगल करती नजर आ रही है। पाकिस्तान की टीम पिछले 6 वर्ल्ड कप में वे सिर्फ एक बार ही सेमीफाइनल में पहुंच सकी है। उन्होंने कहा कि अन्य टीमों की तरह हम भी वर्ल्ड कप में पहुंचते हैं और वर्ल्ड कप जीतने का प्रयास करते हैं। हम किसी से अलग नहीं हैं। लेकिन, ऐसा करने के लिए हमें ग्रुप स्टेज से आगे क्वालीफाई करना होगा और आखिरी तक खेलना होगा।
उन्होंने अंत में कहा कि मैं जिस भी टीम के साथ रहा हूं और मेरे साथ रहने वाली हर सफल टीम ने कभी बहुत आगे के बारे में नहीं सोचा है। आप अपना पहला गेम खेले बगैर कोई वर्ल्ड कप नहीं जीत सकते। हमारी उम्मीदें किसी और से अलग नहीं हैं।
बता दें कि फिलहाल पाकिस्तान की वनडे क्रिकेट टीम की रैंक पांचवीं है। जबकि शीर्ष पर काबिज भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच 121 अंकों का अंतर है। पाकिस्तान की टीम भारत में हुए पिछले वर्ल्ड कप में भी लीग चरण में बाहर हो गई थी।
यहां बता दें कि पाकिस्तान ही नहीं भारत भी हार्दिक पंड्या यानी पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश कर रहा है, क्योंकि पंड्या अक्सर चोट के चलते टीम से बाहर रहते है। उनके विकल्प के तौर पर भारतीय टीम के हेड कोच नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा पर काम कर रहे हैं।