क्रिकेट

PAK vs NZ: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PAK vs NZ Toss: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पाक के लिए तेज गेंदबाज हारिस राउफ वापसी कर रहे हैं। वहीं कीवी टीम के लिए मैट हेनरी इस मैच में खेल रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 2:14 PM IST
Feature image

Pakistan vs New Zealand, 1st Match, Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मुक़ाबला गत चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान के लिए राहत की बात है कि तेज गेंदबाज हारिस रऊफ फिट हो गए हैं और वह इस मुकाबले के लिए उपलब्ध हैं। रिजवान ने टॉस के दौरान कहा, 'पिछले कुछ मैचों में डियू काफी देर से आया है, इसलिए हम इसका अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं। हम गत चैंपियन हैं, इसलिए हम पर थोड़ा अधिक दबावम है, लेकिन हम इसे ट्राई सीरीज की तरह ही लेंगे। पाकिस्तान में खेलना भी शानदार रहेगा। हारिस राउफ फिर से फिट हो गए हैं, इसलिए वे वापस आ गए हैं।'

वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, 'डियू एक बड़ा फेक्टर है। हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। विकेट देखने में काफी अच्छा है और हमारी टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हमने यहां पिछले कुछ समय में कई मैच खेले हैं। ऐसे में यहां की परिस्थितियों से पूरी तरह वाकिफ हैं। मैट हेनरी इस मैच में वापसी कर रहे हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तानः
मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), फखर जमां, बाबर आजम, सऊद शकील, सलमान आगा, तैयब ताहीर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

न्यूजीलैंडः मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ रुर्के।

Updated on:
19 Feb 2025, 2:14 PM IST
Published on: