क्रिकेट

PBKS vs RCB: इतनी बुरी तरह क्यों हारी पंजाब किंग्स, कहां हुई गलती, श्रेयस अय्यर ने हार के बाद खोला बड़ा राज़

PBKS vs RCB IPL 2025 Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स की टीम हार गई लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार नहीं मानी है।

2 min read
May 29, 2025
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो क्रेडिट-IANS)

PBKS vs RCB Qualifier 1 Highlights IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 101 रन बनाए। आरसीबी ने 10 ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया। बेंगलुरु की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है। पंजाब किंग्स क्वालीफायर 1 हार गई है लेकिन उन्हें दूसरा क्वालीफायर जीतकर फाइनल में जाने का मौका है।

अय्यर ने बताई कहां हुई गलती

मैच के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा राज़ खोला। पूरे सीजन जिस टीम के बल्लेबाजों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की वो सिर्फ 101 रन पर ढेर हो गए। श्रेयस अय्यर ने कहा, "ये एक याद रखने वाला दिन नहीं है, लेकिन ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा। हमने पहली पारी में बहुत सारे विकेट खो दिए। वापस जाकर काम करने की बहुत कुछ है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने फैसलों पर संदेह नहीं है।"

पंजाब किंग्स ने अपनी प्लानिंग के बारे में भी बताया कि कैसे उन्होंने जो प्लान बनाए थे वो सही थे लेकिन फिर भी मैच हार गए। अय्यर ने कहा, "हमने जो भी प्लानिंग की, मैदान के बाहर हमने जो भी प्लानिंग की, वह बिल्कुल सही थी। हम अमल नहीं कर पाए। गेंदबाजों को भी दोष नहीं दे सकते, क्योंकि यह डिफेंड करने के लिए कम स्कोर था। हमें अपनी बल्लेबाजी पर काम करना होगा, खासकर इस विकेट पर। हमने वहां जितने भी मैच खेले हैं, उनमें कुछ अलग-अलग उछाल रहा है। हम ऐसे कारण नहीं दे सकते, क्योंकि हम पेशेवर हैं और हमें स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है। हम लड़ाई हार गए हैं, लेकिन युद्ध नहीं।"

Also Read
View All

अगली खबर