क्रिकेट

SRH vs RR: Phalodi Satta Bazar ने की भविष्यवाणी, IPL में आज के मैच में कौनसी टीम जीतेगी

SRH vs RR Match Prediction: आईपीएल में आज सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में कौनसी टीम जीतेगी, इस बारे में राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने भविष्यवाणी की है।

2 min read
SRH vs RR match prediction according to Phalodi Satta Bazar

आईपीएल – इंडियन प्रीमियर लीग (IPL – Indian Premier League) के 19वें सीज़न का आज, सोमवार, 13 अप्रैल को 21वां मैच खेला जाएगा। यह मैच सनराइज़र्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। राजस्थान इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है और 4 मैचों में 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। वहीँ हैदराबाद की स्थिति कुछ खास नहीं चल रही है और टीम 4 मैचों में 1 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। मैच से पहले राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) के इस मैच में किस टीम को जीत मिलेगी।

भविष्यवाणी: आज के मैच ने कौनसी टीम की होगी जीत?

फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के अनुसार एसआरएच और रॉयल्स के बीच होने वाले आज के मैच में रॉयल्स का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। ताज़ा विन प्रोबेबिलिटी के अनुसार रॉयल्स की जीत की संभावना 54% बताई जा रही है और आरसीबी की जीत की संभावना 46%। हालांकि मैच शुरू होने से पहले तक और मैच के दौरान भी यह आंकड़ा बदल सकता है। रॉयल्स की अच्छी फॉर्म की वजह से ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट्स पर भी उसकी जीत की ज़्यादा संभावना जताई जा रही है और इसी वजह से फलोदी सट्टा बाज़ार के अनुसार एसआरएच के खिलाफ रॉयल्स को जीत मिल सकती है। हालांकि ऐसी भविष्यवाणियाँ कभी-कभी गलत भी हो सकती हैं।

Also Read
View All