IPL 2026 Injury Update: आईपीएल 2026 के शुरू होने में महज 8 दिन बचे हैं, लेकिन 13 खिलाड़ियों की चोट और खेलने पर संशय ने फ्रेंचाइजियों की नींद उड़ा दी है। कई टीमों को रिप्लेसमेंट की भी तलाश है।
IPL 2026 Injury Update: आईपीएल1 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं और 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीत मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का आगाज होना है। लेकिन इससे पहले ही कुछ टीमों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
चोटों और निजी कारणों के चलते 13 अहम खिलाड़ी या तो पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं, या शुरुआती मैचों में उनकी उपलब्धता पर सवाल है। KKR, SRH, RCB, CSK, PBKS, LSG और RR, इन सात फ्रेंचाइजियों से कम से कम एक खिलाड़ी इस सूची में शामिल है।
हर्षित राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स): केकेआर के इस तेज गेंदबाज को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैच में दाएं घुटने के लिगामेंट में चोट लगी, जिसके चलते फरवरी में सर्जरी करवानी पड़ी। 2-3 महीने की रिकवरी के चलते वह पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।
नाथन एलिस (चेन्नई सुपर किंग्स): सीएसके को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा जब उन्होंने आधिकारिक बयान जारी कर घोषणा की कि एलिस हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। डेथ ओवर स्पेशलिस्ट एलिस चेन्नई के बॉलिंग लाइन-अप का अहम हिस्सा हो सकते थे।
सैम करन (राजस्थान रॉयल्स): राजस्थान रॉयल्स को भी बड़ा नुकसान हुआ है। संजू सैमसन की जगह ट्रेड के जरिए शामिल हुए इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ग्रोइन चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट की तलाश जारी है।
जैक एडवर्ड्स (सनराइजर्स हैदराबाद): ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर, जिन्हें एसआरएच ने 3 करोड़ रुपए में खरीदा था, पैर की चोट के कारण आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।
अथर्व अंकोलेकर (मुंबई इंडियंस): एमआई के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर ने जनवरी 2026 में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान घुटने में चोट लगाई और सर्जरी करवाई। वे पूरे सीजन से बाहर हैं और मुंबई ने अभी तक कोई रिप्लेसमेंट नहीं लिया है।
पैट कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद): एसआरएच के कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीठ के निचले हिस्से (लम्बर स्ट्रेस) की चोट के चलते शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे। दिसंबर 2025 के बाद से उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है।
जोश हेजलवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु): आरसीबी के इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर को हैमस्ट्रिंग और अकिलीज टेंडन की लंबे समय से चली आ रही परेशानी के कारण शुरुआती कम से कम दो मैचों से बाहर रखा गया है।
मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स): डीसी के स्टार पेसर भी शुरुआती मैचों में नहीं दिखेंगे। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत उन्हें आराम दे रहा है, क्योंकि आगे अंतरराष्ट्रीय सीरीज और वन-डे विश्व कप है।
मतिशा पथिराना (कोलकाता नाइट राइडर्स): केकेआर ने इन्हें 18 करोड़ की बड़ी रकम खर्च कर खरीदा, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में लगी काफ की चोट के बाद इनकी उपलब्धता पर संशय था। हालांकि गुरुवार को श्रीलंका बोर्ड ने उन्हें फिट घोषित कर एनओसी दे दिया है, लेकिन कोलकाता का मेडिकल बोर्ड अभी फाइनल असेसमेंट करेगा।
लॉकी फर्ग्यूसन (पंजाब किंग्स): न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज के घर में एक नन्हे मेहमान का जन्म हुआ है और वे परिवार के साथ समय बिताने के लिए पीबीकेएस के पहले सात मैच मिस करेंगे। यह चोट नहीं, बल्कि पर्सनल कारण है।
मैथ्यू शॉर्ट (चेन्नई सुपर किंग्स): सीएसके के इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ था, हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार वे चेन्नई के कैंप में शामिल होने की उम्मीद में हैं, देखना होगा वे शुरुआती मैचों में पीली जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे या नहीं।
वानिंदु हसरंगा (लखनऊ सुपर जाइंट्स): एलएसजी के इस श्रीलंकाई स्पिनर को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट लगी थी। एक महीने बाद भी रिकवरी अधूरी है और इस आईपीएल सीजन में उनकी भागीदारी पर संशय बना हुआ है। लखनऊ ने बैकअप के रूप में गुडाकेश मोटी को शामिल किया है।
ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद): एसआरएच के इस युवा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज का फरवरी 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए कंधा डिसलोकेट हो गया था। उनकी रिकवरी कब तक पूरी हो पाएगी इसका अभी कोई अंदाजा नहीं है और आईपीएल 2026 में उनका खेलना अनिश्चित है।