क्रिकेट

AUS v SL: भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में हुए बड़े बदलाव, 20 साल के युवा को मिला मौका

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Jan 2019, 4:14 PM IST
Will Pucovski
AUS v SL: भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में हुए बड़े बदलाव, 20 साल के युवा को मिला मौका

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में बड़े बदलाव किए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच समेत पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन और मिशेल मार्श को टीम से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एक 20 वर्षीय खिलाड़ी को टीम में टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही जो बर्न्‍स और मैट रेनशॉ की भी टीम में वापसी हुई है। पहला टेस्ट मैच 24 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच कैनबरा में एक फरवरी से शुरू होगा।


20 साल के युवा को टीम में जगह-
ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए अपनी 13 सदस्यीय टीम में 20 साल के युवा खिलाड़ी विल पुकोव्स्की को मौका दिया है। श्रीलंका के खिलाफ पुकोव्स्की टेस्ट क्रिकेट में अपना पर्दापण करेंगे। विक्टोरिया के लिए पुकोव्स्की ने 8 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 49 की औसत से 588 रन बनाए। हालांकि शेफील्ड शील्ड सीजन में उनकी औसत 103.66 की रही।

इन दो खिलाड़ियों की भी हुई वापसी-
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में सलामी बल्लेबाज जो बर्न्‍स और मैट रेनशॉ की वापसी हुई है जबकि भारत के खिलाफ हुई सीरीज में खराब प्रदर्शन के कारण फिंच, मार्श बंधुओं और हैंड्सकॉम्ब को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।


राष्ट्रीय चयनकर्ता का बयान-
राष्ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा, "जो बर्न्‍स ने इस सीजन में प्रथम-श्रेणी क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया और हमे विश्वास है कि मौका मिलने पर वह राष्ट्रीय टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मैट रेनशॉ में बड़े स्कोर बनाने की क्षमता हैं। 22 वर्षीय बल्लेबाज ने 10 प्रथम श्रेणी शतक जमाए हैं और हमने उन पर भरोसा जताया है।" होंस ने पुकोव्स्की के चयन पर कहा, "विल पुकोव्स्की एक युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने शेफील्ड शील्ड में अपनी पहचान बनाई है। हम उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हैं।"

टेस्ट टीम : टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुसचेग्ने, जो बर्न्‍स, मैट रेनशॉ, विल पुकोव्स्की, ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, पीटर सिडल, मिशेल स्टॉर्क, नाथन लॉयन और जोश हेजलवुड।

Updated on:
9 Jan 2019, 4:14 PM IST
Published on: