क्रिकेट

‘ICC के बिना बर्बाद हो सकता है PCB’, रमीज राजा ने पाक क्रिकेट को किया एक्पोज, पुराना वीडियो वायरल

IND vs PAK Controversy: पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप के मैच न खेलने के फैसले के बाद आईसीसी ने उसे दोबारा सोचने के लिए कहा है और अगर PCB नहीं मानता तो उसे बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

2 min read
Feb 03, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम हिस्सा लेगी, लेकिन वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को इसका ऐलान किया और साफ कर दिया कि उनकी क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में खेलने के लिए श्रीलंका तो जाएगी, लेकिन 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी। इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान से अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है।

अब अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा रहता है तो उसे क्या नुकसान हो सकता है, इसका खुलासा पूर्व पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा पहले ही कर चुके हैं। दरअसल, जब से भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद शुरू हुआ है, तब से सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह साफ कहते नजर आ रहे हैं कि अगर आईसीसी पीसीबी को फंडिंग देना बंद कर दे तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बर्बाद हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान सरकार के आगे क्रिकेट टीम लाचार, सलमान आगा के बयान ने वर्ल्ड क्रिकेट में मचाई सनसनी

रमीज राजा ने यह भी बताया कि आईसीसी को सबसे ज्यादा फंडिंग भारत से आती है। यानी पाकिस्तान को क्रिकेट से जो कमाई होती है, खासकर आईसीसी के रेवेन्यू के जरिए, उसमें भारत का बड़ा योगदान है। रमीज राजा ने यह भी कहा कि अगर भारतीय प्रधानमंत्री यह ठान लें कि भारत-पाकिस्तान मैचों की फंडिंग नहीं दी जाएगी, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है।

आपको बता दें कि फिलहाल पाकिस्तान की टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है, जहां वह 7 फरवरी को अपना पहला मुकाबला खेलेगी। यह मैच सिंहलेज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा, जहां पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड्स की टीम से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे शुरू होगा और इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जियो हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकता है।

T20 वर्ल्डकप के लिए पाकिस्तान

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक।

ये भी पढ़ें

T20 वर्ल्डकप के वॉर्म-अप में क्यों खेलेंगी भारत की 2 टीमें, जानें कब और कहां-कहां होंगे मुकाबले

Also Read
View All

अगली खबर