क्रिकेट

Ranji: राजस्थान की शानदार गेंदबाजी के सामने विपक्षी टीम ने टेके घुटने, 141 रन पर गंवा दिए 20 विकेट

शानदार गेंदबाजी के लिए राजस्थान के खिलाड़ी अनिकेत चौधरी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।

less than 1 minute read
Jan 08, 2019
Aniket Choudhary
Ranji: राजस्थान की शानदार गेंदबाजी के सामने विपक्षी टीम ने टेके घुटने, 141 रन पर गंवा दिए 20 विकेट

नई दिल्ली। अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी में खेले गए मैच में त्रिपुरा को पारी एवं 77 रनों से हरा दिया। महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने त्रिपुरा की दोनों पारियों को कुल मिलकर 141 रन में ऑल-आउट कर दिया।


पहली पारी में 35 पर सिमटी त्रिपुरा-
राजस्थान ने पहले दिन त्रिपुरा की पहली पारी को 35 रनों पर समेट दिया था। अनिकेत चौधरी (5/11) और तनवीर मशरत उल-हक (3/1) की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने त्रिपुरा की पारी को 35 रनों पर समेटा और इसके बाद, अपनी पहली पारी में 218 रनों का स्कोर खड़ा कर 183 रनों की बढ़त ली।


त्रिपुरा दूसरी पारी में भी जल्द सिमटी-
एक बार फिर राजस्थान के गेंदबाजों के आगे कमजोर नजर आई त्रिपुरा की दूसरी पारी 106 रनों पर ही सिमट गई और ऐसे में उसे पारी एवं 77 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस पारी में राजस्थान के लिए दीपक चहर ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए। इसके अलावा, तनवीर और अनिकेत को दो-दो विकेट हासिल हुए। शानदार गेंदबाजी के लिए राजस्थान के खिलाड़ी अनिकेत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला।

Published on:
08 Jan 2019 09:46 pm
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन