
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी कर वेस्टइंडीज को बैकफुट पर डाल दिया है। इस मैच में भारतीय दिग्गज गेंदबाज रविचंद्र अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक अहम कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। अश्विन ने इस मैच में अब तक एक विकेट लिया है और उस एक विकेट के साथ अश्विन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में होने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं।
अश्विन का कीर्तिमान -
अश्विन ने इस मैच में वेस्ट इंडीज के सलामी बल्लेबाज केरन पावेल को आउट कर ये कीर्तिमान होने नाम किया। अश्विन ने ये कीर्तिमान 107 मैचों में छुआ है। अश्विन ने इस मामले में दिग्गज अनुल कुंबले से पांच मैच कम लिए हैं। कुंबले ने इस कीर्तिमान को 112वे मैच में पूरा किया था। सबसे तेज 500 विकेट लेने के मामले में अश्विन चौथे स्थान पर हैं। अश्विन से पहले अमर सिंह (90 मैच), पदमाकर शिवालकर (103) और वामन कुमार (106) हैं।
मैच का हाल -
हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टंडीज ने दिन ख़त्म होने तक अपनी अपनी पहली पारी में 295 रनों बनाकर 7 विकेट खो दिए हैं। क्रीज़ पर रोस्टन चेज 98 रन बनाकर नाबाद हैं। रोस्टन का साथ गेंदबाज देवेन्द्र बिशु दे रहे हैं। पहले सत्र में 86 रनों पर ही अपने तीन विकेट खोने वाली विंडीज दूसरे सत्र में भी संभल नहीं पाई। उसने हालांकि इस सत्र में रन तो ज्यादा जोड़े, लेकिन विकेट बचा पाने में नाकामयाब रही।