क्रिकेट

WPL 2027 Auction: मिनी ऑक्शन से पहले RCB ने बनाया खास प्लान, एक महीने पहले से कर रहे थे तैयारी

WPL 2027 Auction: WPL 2027 ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब बचाने की तैयारी शुरू कर दी है। हेड कोच मलोलन रंगराजन ने टीम की रणनीति, एलिस पेरी की वापसी और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के लक्ष्य पर बात की।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 4:05 PM IST
RCB Women
आरसीबी वूमेंस (फोटो- WPL)

Women's Premier League 2027: वूमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए कुछ ही देर में ऑक्शन शुरू होने वाली है। इस ऑक्शन की तैयारी डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक महीने पहले से ही शुरू कर दी थी। RCB का लक्ष्य है कि वह तीसरी बार खिताब जीते और उसके लिए टीम में जो कमियां थीं, उसे अभी दूर कर ली जाए। कोच ने कहा है कि RCB डब्ल्यूपीएल 2027 ऑक्शन का इस्तेमाल अपनी टीम की कमियों को दूर करने के लिए करेगी। आरसीबी अपने पर्स में 1.15 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरेगी और उसे पांच स्लॉट भरने होंगे।

कमियों को दूर करना पहला लक्ष्य

रंगराजन ने डब्ल्यूपीएल के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, "आप देखते हैं कि आपने पिछले साल लीग में क्या अच्छा किया था। आप यह समझने की कोशिश करते हैं कि पिछले साल लीग कैसे डेवलप हुई है और आपको अपनी टीम में कमियां मिलती हैं। आप लगातार सुधार करने की कोशिश करते हैं। इसकी प्रक्रिया जारी है।"

उन्होंने कहा, "डब्ल्यूपीएल का अगला सीजन जनवरी में आ रहा है और अब हम बस यही देख रहे हैं कि हम अपनी टीम को कैसे बेहतर बना सकते हैं। हमारे पास तीन चैंपियनशिप जीतने वाली पहली टीम और लगातार दो बार चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनने का अवसर है।"

एलिस पेरी की हुई वापसी

हेड कोच ने कहा कि ऑक्शन की तैयारी महीनों पहले ही कर ली गई थी। फ्रेंचाइजी के स्काउट्स और कोच वडोदरा में डब्ल्यूपीएल 2026 में जीत के तुरंत बाद काम पर लग गए थे। उन्होंने कहा, "आरसीबी की आईपीएल और डब्ल्यूपीएल में दो फ्रेंचाइजी हैं, इसलिए बहुत काम होता है। हमारे स्काउट्स और कोच थे। उन सभी ने डब्ल्यूपीएल फाइनल के ठीक बाद हमारे खिलाड़ियों के साथ काम करना शुरू कर दिया था।" आरसीबी की दावेदारी ऑस्ट्रेलियाई स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से और मजबूत होगी, जो पिछले सीजन में निजी कारणों से नहीं खेली थीं।

रंगराजन ने कहा, "पेरी हमारी टीम का बहुत जरूरी हिस्सा हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए योगदान दिया है, चाहे हम जीतें या न जीतें। हमारी टीम में उनकी वापसी से हमें बहुत बढ़ावा मिलेगा। हर कोई जानता है कि वह मैदान पर बैटिंग, बॉलिंग या फील्डिंग में क्या करती हैं।" हेड कोच ने आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना को भारतीय टीम की पूर्णकालिक कप्तान बनने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा, "स्मृति इसकी हकदार हैं। मुझे लगता है कि वह भारतीय क्रिकेट की बहुत कीमती सेवक रही हैं। यह आरसीबी के लिए गर्व का पल है। हमारा कोई अपना देश को लीड कर रहा है।"

Updated on:
28 Oct 2026, 4:05 PM IST
Published on: