क्रिकेट

पाकिस्तानी सेना को जूते पॉलिश करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए था, वो मिल गया – रेहम

तहरीक-ए-इंसाफ की जीत के बाद इमरान खान का पाकिस्तान का प्रधान मंत्री बनना लगभग तय है। ऐसे में एक बार फिर उनकी पूर्व पत्नी और पत्रकार रह चुकी रेहम खान ने उन पर विवादित बयान दिया है। पहले भी इमरान रेहम के चलते सुर्ख़ियों में थे। रेहम ने उन्हें कठपुतली बताते हुए पाकिस्तानी सेना का जूता पॉलिश करने वाला बताया है।

2 min read
reham
पाकिस्तानी सेना को जूता पोलिश करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए था, वो मिल गया - रेहम

नई दिल्ली। पाकिस्तान में हालही में हुए आम चुनाव में दिग्गज क्रिकेटर और पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकली है। तहरीक-ए-इंसाफ की जीत के बाद इमरान खान का पाकिस्तान का प्रधान मंत्री बनना लगभग तय है। ऐसे में एक बार फिर उनकी पूर्व पत्नी और पत्रकार रह चुकी रेहम खान ने उन पर विवादित बयान दिया है। पहले भी इमरान रेहम के चलते सुर्ख़ियों में थे। इस बार रेहम ने उन्हें कठपुतली बताते हुए पाकिस्तानी सेना का जूता पॉलिश करने वाला बताया है।

चुनाव निष्पक्ष होते तो किसी की जीत नहीं होती
इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख को धांधली वाले चुनावों से फायदा हुआ। लंदन से टेलीफोन पर अख़बार द हिंदू को दिए एक साक्षात्कार में रेहम खान ने कहा इमरान प्रधानमंत्री बनने के बाद सेना की इच्छाओं के अनुसार भारत के साथ विदेश नीति भी तय करेंगे। इस सवाल पर कि पाकिस्तान में तहरीक-ए-इंसाफ के प्रदर्शन और इमरान खान की सभी पांच निर्वाचन क्षेत्रों में उनकी सफलता पर उनकी प्रतिक्रिया क्या है, रेहम खान ने बताया कि ''मुझे पता था कि यह परिणाम आएगा लेकिन मुझे यह भी पता था कि यदि चुनाव निष्पक्ष हुए तो किसी की जीत नहीं होगी।''

मेरी ग्लैमरस छवि से प्रभावित थे इमरान
इतना ही नहीं जब उनसे पुछा गया के इमरान ने आपके साथ अपनी शादी को सबसे बड़ी गलती बताया। इसपर आप क्या कहेंगी? तो उन्होंने कहा "मैं इमरान से पूरी तरह सहमत हूं। मुझे लगता है कि वह मेरी ग्लैमरस छवि से प्रभावित थे और इसलिए मैं उनके लिए सदमा थी। मैं एक प्रफेशनल, सेल्फ मेड महिला, वर्कहॉलिक, शराब से दूर रहने वाली और ऐंटी-ड्रग्स कैंपेनर हूं। लंदन की कोई रईस नहीं, जैसा वह उम्मीद कर रहे थे। मुझे उनके सिलेब्रिटी स्टेटस से सबसे ज्यादा परेशानी थी और वह मुझसे अपने लिए ऐसे व्यवहार की उम्मीद करते थे जैसे वह अल्लाह हों।

भारत में हैं नाजायज बच्चे
बता दें रेहम ने अपनी आत्मकथा में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रेहम खान ने दावा किया कि इमरान खान के पांच नाजायज बच्चे हैं, जिसमें से कुछ भारतीय हैं। एक बच्चे की उम्र इस समय 34 साल के करीब है। उनकी आत्मकथा 'रेहम' खान के नाम से गुरुवार को प्रकाशित हो चुकी है। इतना ही नहीं रेहम ने इमरान पर समलैंगिक होने के भी आरोप लगाए थे। रेहम का कहना है के इमरान समलैंगिक हैं और उनका सम्बन्ध पाकिस्तान टीम के दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक से रह चुका है। रेहम के मुताबिक इमरान स्पिनर सकलैन मुश्ताक पर भी फिदा थे। रेहम ने कहा कि वह जिस तरह से सकलैन की बात बताते थे उससे साफ हो गया था कि वह दोस्ती से बढ़कर कुछ और है। इतना ही नहीं रेहम ने अपनी किताब में पहले भी इमरान खान के समलैंगिक होने का खुलासा किया था। रेहम की किताब के मुताबिक इमरान का संबंध तहरीक-ए-इंसाफ के सदस्य से भी हैं। रेहम ने अपनी जीवनी में ये खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है के इमरान के पाकिस्तान के जाने-माने अभिनेता हमजा अली अब्बासी और तहरीक-ए-इंसाफ के सदस्य मुराद सईद के साथ शारीरिक सम्बन्ध हैं। हालांकि इस बारे में इमरान ने अब तक कोई सफाई नहीं दी है वहीं सईद ने ट्वीट करते हुए इस आरोप को सिरे से खारिज किया है।

Updated on:
31 Jul 2018 05:15 pm
Published on:
30 Jul 2018 05:39 pm
Also Read
View All
IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का बड़ा खुलासा: दाऊद इब्राहिम की धमकियों के बाद क्रिकेट से बना ली दूरी

32 की उम्र में केएस भरत ने कहा क्रिकेट को अलविदा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट, विराट कोहली-रोहित शर्मा को कहा शुक्रिया

रजत पाटीदार की इंडिया ए में सीधे उपकप्तान के रूप में एंट्री, सैमसन फिर नजरअंदाज, गायकवाड़ बने कोहली के रिप्लेसमेंट

रोहित और कोहली की इंजरी पर बोले सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट

नंबर-3 पर 54.33 की औसत से बल्लेबाजी करते हैं संजू सैमसन, आखिरी मुक़ाबले में ठोका था शतक, क्या कोहली की जगह होगी वनडे टीम में एंट्री?