क्रिकेट

रिश्ते में इस दिग्गज क्रिकेटर के जीजा लगते हैं रोहित शर्मा, ऐसे हुई थी मुलाकात

ऋतिका की जॉब के दौरान रोहित शर्मा और युवराज सिंह दोनों ही उनके क्लाइंट हुआ करते थे।

2 min read
Dec 14, 2017

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज़ के दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को 141 रनों से करारी शिकस्त दी थी। मैच में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने धूंआधार 208 रनों की नॉटआउट पारी खेली थी। रोहित शर्मा की ये तीसरी डबल सेंचुरी थी। इससे पहले भी रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ ही 264 रनों की भारी-भरकम पारी खेली थी। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रोहित ने 209 रन ठोक दिए थे। रोहित विश्व के इकलौते ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने वनडे में एक से ज़्यादा दोहरे शतक लगाए हों।

खास बात तो ये है कि रोहित ने तीसरी डबल सेंचुरी उनकी शादी की दूसरी सालगिराह पर लगाई। रोहित शर्मा और ऋतिका ने 13 दिसंबर 2015 को शादी की थी। लेकिन अब जो बात हम बताने जा रहे हैं वो शायद आपको नहीं पता होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि रिश्ते में रोहित शर्मा युवराज सिंह के जीजा लगते हैं। बताते चलें कि रोहित की पत्नी ऋतिका 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह की मुंहबोली बहन हैं। रोहित के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले ऋतिका स्पोर्ट्स मैनेजर के तौर पर काम करती थीं। ऋतिका की जॉब के दौरान रोहित शर्मा और युवराज सिंह दोनों ही उनके क्लाइंट हुआ करते थे।

ये भी पढ़ें

Pics: दोहरे शतक के बाद रोहित की फ्लाइंग किस देख रो पड़ीं ऋतिका, ऐसे थे रिएक्शन

ये वही दौर था जबसे युवराज ने ऋतिका को बहन मान लिया था। जिसके बाद ये सिलसिला चलता रहा और ऋतिका ने युवी को राखी बांधना भी शुरु कर दिया। युवी और ऋतिका के रिश्तों के आधार पर रोहित शर्मा उनके जीजा हैं। वैसे रोहित और युवी के दोस्ती वाले रिश्ते को तो सभी जानते हैं। लेकिन दोनों के बीच इस रिश्ते बहुत कम लोग ही जानते हैं। इतना ही नहीं रोहित और ऋतिका के बीच दोस्ती भी युवी ने ही कराई थी। जो आगे चलकर प्यार में तब्दील हो गई। और फिर वे दोनों पति-पत्नी बन गए।

ये भी पढ़ें

IND vs SL: रोहित की आग में फिर हुआ लंका दहन, श्रीलंका को 393 रनों का टारगेट
Published on:
14 Dec 2017 01:18 pm
Also Read
View All