क्रिकेट

आईसीसी टूर्नामेंट में तीसरे सबसे सफल कप्तान बने रोहित शर्मा, व्हाइट बॉल में रिकॉर्ड शानदार

Rohit Sharma Captaincy Record: रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने पिछले तीन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सिर्फ एक मुकाबला हारा है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार है। वह आईसीसी टूर्नामेंट में तीसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2025, 9:06 AM IST
Rohit sharma
Rohit Sharma

Rohit Sharma Captaincy Record: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के तेवर बदल गए हैं और टीम इंडिया एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने दबदबा कायम किया और रोहित शर्मा ने पहले 2024 टी-20 वर्ल्‍ड कप और अब चैंपियंस ट्रॉफी में खिताब दिलाया। इसी के साथ रोहित आईसीसी टूर्नामेंट में इतिहास के तीसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। इस सूची में भारत के एमएस धोनी 41 जीत के साथ शीर्ष पर हैं।

वहीं, यदि आईसीसी टूर्नामेंट में जीत और हार का अंतर देखा, जाए तो उसमें रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 9 मैचों के बाद एक हार मिली है। इस सूची में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज को दो विश्व कप दिलाने वाले क्लाइव लॉयड दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कप्तानी में वेस्टइंडीज ने 7.500 मैच के बाद हार मिली है। वहीं, रिकी पोंटिंग और धोनी इस सूची में काफी पीछे क्रमश: चौथे और सातवें नंबर पर हैं। पोंटिंग की कप्तानी में कंगारू टीम को 4.444 मैच और धोनी की कमान में भारत को 2.857 मैच के बाद हार मिली है।

इन कप्तानों के नाम आईसीसी इवेंट में सर्वाधिक जीत

- एमएस धोनी (भारत) 58 में से 41 जीते, 14 हारे और 3 बेनतीजा रहे।

- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 51 में से 40 जीते, 09 हारे और 02 बेनतीजा रहे।

- रोहित शर्मा (भारत) 30 में से 27 जीते, 03 हारे

पिछले दो साल में तीन खिताब जीते

भारतीय टीम का 2023 से लेकर अब तक आइसीसी टूर्नामेंट में दबदबा रहा है। इस दौरान भारत ने वनडे विश्व कप, टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी खेली और तीनों टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची। भारतीय टीम वनडे विश्व कप के फाइनल में हारकर खिताब जीतने से चूक गई लेकिन इसके बाद वो अजेय रहते हुए टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में चैंपियन बनी। इस दौरान टीम इंडिया ने 24 में से 23 मुकाबले जीते और सिर्फ एक वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में हारा।

सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले टॉप-4 कप्तानों की सूची में शामिल

- इमरान खान (पाकिस्तान) - वनडे विश्व कप 1992, ऑस्ट्रेलिया-एशिया कप 1986 व 1990, वल्र्ड सीरीज 1989

- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) -  वनडे विश्व कप 2003 व 2007, चैंपियंस ट्रॉफी 2006 व 2009

- एमएस धोनी (भारत) -  टी-20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2013, एशिया कप 2016

- रोहित शर्मा (भारत) - टी-20 विश्व कप, एशिया कप 2018, 2023, चैंपियंस ट्रॉफी 2025

व्हाइट बॉल में शानदार रिकॉर्ड

- 56 वनडे कुल भारत ने रोहित की कप्तानी में खेले

- 42 मैच भारत ने जीते, 12 हारे, 01 टाई, 01 बेनतीजा

- 62 टी20 मुकाबलों मेे रोहित शर्मा ने की कप्तानी

- 49 मुकाबले भारतीय टीम जीती, 12 हारी, एक टाई

Updated on:
12 Mar 2025, 9:06 AM IST
Published on: