क्रिकेट

IND vs BAN: रोहित शर्मा के तूफानी अर्धशतक के बावजूद बांग्लादेश से 5 रन से हारा भारत

IND vs BAN: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 271 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 83 गेंद पर चार सिक्स और 8 चौके की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारत श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और रोहित शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया।
2 min read
• •
Updated: 7 Dec 2022, 8:01 PM IST
ind_lost.png

India vs Bangaldesh 2nd ODI: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुक़ाबला ढाका के शेर - ए - बंगाल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 5 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने यह सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 271 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज ने 83 गेंद पर चार सिक्स और 8 चौके की मदद से नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। जवाब में भारत श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और रोहित शर्मा की बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया।

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। भारत के लिए स्ट्राइक पर कप्तान रोहित शर्मा थे। वहीं बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान गेंदबाजी कर रहे थे। मुस्तफिजुर ने पहली गेंद ऑफ के बाहर डाली जिसे शर्मा मिस कर गए। अगली गेंद भी मुस्तफिजुर ने ऑफ के बाहर डाली। लेकिन रोहित नेउसमें किसी तरह बल्ल लगा दिया और वह चौका हो गया। इसके बाद अगली गेंद पर रोहित ने फिर एक चौका मारा। अब जीत के लिए 3 गेंद पर 12 रन चाहिए थे। तभी मुस्तफिजुर ने एक गेंद और डॉट करा दी। अब भारत को दो पर 12 चाहिए थे। रोहित ने इस गेंद पर सिक्स लगाया और भारत की उम्मीदें जागा दी। लेकिन आखिरी गेंद रोहित सोक्स के लिए नहीं मार पाये और 5 रन से मैच गवां बैठे।

रोहित ने 9वे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंद पर पांच सिक्स और तीन चौके की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। चोट के चलते रोहित सलामी बल्लेबाजी करने नहीं आए थे। 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली मात्र 7 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। विराट कोहली छह गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। इबादत हसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

13 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है। शिखर धवन 10 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने एक चौका लगाया। मुस्तफिजुर ने उन्हें मेहदी हसन के हाथों कैच कराया। 39 रन के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा है। वॉशिंगटन सुंदर 19 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका लगाया। शाकिब अल हसन ने उन्हें लिटन दास के हाथों कैच कराया। 65 रन के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा है। मेहदी हसन मिराज ने लोकेश राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट किया है। राहुल ने 28 गेंदों में 14 रन बनाए।

इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 107 रन जोड़े। इस दौरान दोनों ने अर्धशतक लगाए। 35वें ओवर में भारत को पांचवां झटका लगा। इस ओवर की आखिरी गेंद पर मेहदी हसन मिराज ने श्रेयस अय्यर को अफीफ हुसैन के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने 102 गेंदों में छह चौके और तीन सिक्स की मदद से 82 रन की पारी खेली। भारत को 43वें ओवर में सातवां झटका लगा। शार्दुल ठाकुर 23 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाकिब ने स्टंप आउट कराया।

Published on:
Also Read
View All
NZA vs INDA: भारत का तीसरे दिन जबरदस्‍त कमबैक, देवदत्‍त पडिक्‍कल के 199 रन के दम पर न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हासिल की 284 रन की बड़ी बढ़त

इंग्लैंड को कर दिया था जीता घोषित, खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से मिला लिए थे हाथ, लेकिन फिर हुआ ऐसा ‘चमत्कार’ और जीत गया पाकिस्तान

ईशान किशन तीसरे T20I से भी हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिला बल्‍ले से धमाल मचाने का एक और मौका

‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी पारी नहीं देखी’, शादाब और हारिस की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी के मुरीद हुए शाहीन अफरीदी

Pakistan ODI Tri-Series: इंग्लैंड हार की हैट्रिक के बाद अब भी पहुंच सकता है फाइनल में, समझें पूरा समीकरण