
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा जारी है। टी20 सीरीज के बाद अब भरता इंग्लैंड से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। ऐसे में इस मैच से पहले क्रिकेट के भगवन कहे जानें वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन हाथ में क्रिकेट की गेंद पकड़ इंग्लैंड की जीत की दुआ कर रहे हैं।
सचिन ने किया इंग्लैंड का समर्थन
जी हां! सचिन ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे हाथ में क्रिकेट की गेंद पकड़ इंग्लैंड को अगले मैच में अच्छा खेलने के लिए बोल रहे हैं। सचिन इस वीडियो में कह रहे हैं इस बार में इंग्लैंड को सपोर्ट कर रहा हूं। इस वीडियो के आखिरी में सचिन फुटबाल को लात मरते हैं। जिस से साफ़ हो जाता है के सचिन इंग्लैंड का समर्थन फीफा वर्ल्डकप में कर रहे हैं। सचिन का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक एक घंटे में 74.4 हज़ार लोगों ने देखा है।
जो जीतेगा फ्रांस से फाइनल में भिड़ेगा
बता दें बुधवार को फीफा विश्वकप के दूसरे सेमीफइनल में इंग्लैंड क्रोएशिया से भिड़ेगा। दोनों के बीच ये मुकाबला लुज्निकी स्टेडियम में रात 11.30 बजे से खेला जाएगा। अगर ये मुकाबला इंग्लैंड जीत जाता है तो दूसरी बार वो फीफा विश्वकप का फाइनल खेलेगा। इंग्लैंड जब 1966 में अंतिम बार फाइनल में पहुंची थी, तब वह चैम्पियन बनी थी। फाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला 1998 विश्वकप की विजेता फ्रांस से होगा। बता दें इंग्लैंड और क्रोएशिया लगभग एक दशक के बाद एक बार फिर उसी स्तर पर हैं और इस बार दोनों ही टीमों का लक्ष्य फाइनल में प्रवेश हासिल करना होगा। इंग्लैंड ने 1990 में विश्व कप में चौथा स्थान हासिल किया था और क्रोएशिया ने 1998 में सेमीफाइनल में प्रवेश हासिल किया था।