क्रिकेट

संजय माजरेकर ने फिर जडेजा पर साधा निशाना, बोले – टी-20 वर्ल्डकप में जगह मिलना मुश्किल

संजय मांजरेकर ने एक बार फिर भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर निशाना साधा है। मांजरेकर का मानना है कि जडेजा को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में आसानी से जगह नहीं मिलेगी।

2 min read
jadeja.png
संजय मांजरेकर ने एक बार फिर भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर निशाना साधा है।

T20 World Cup 2022: इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप 2022 आयोजित किया जाएगा। इसपर अब मंथन शुरू होने लगा है। कई क्रिकेट पंडित और एक्सपर्ट्स भारतीय टीम के चयन पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने एक बार फिर भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर निशाना साधा है। मांजरेकर का मानना है कि जडेजा को टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में आसानी से जगह नहीं मिलेगी।

मांजरेकर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ बातचीत करते हुए कहा, 'दिनेश कार्तिक यह दिखा चुके हैं कि वह छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। IPL और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में उन्हें हम देख चुके हैं। ऐसे में जडेजा के लिए यह आसान नहीं होगा कि वह आकर उनकी जगह पर खेलें। भारतीय टीम उनकी जगह अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर को मौका दे सकती है।'

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा, 'अब इस टीम के पास दिनेश कार्तिक के साथ-साथ हार्दिक पांड्या भी हैं, जो निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिर ऋषभ पंत भी वहां बल्लेबाजी करते हैं। इसीलिए जडेजा के लिए यह आसान नहीं होगा।' मांजरेकर ने इंग्लैंड के साथ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले केएल राहुल को लेकर भी बात की।

उनका कहना है कि जिस टेस्ट सीरीज का बचा हुआ मैच अब खेला जाना है उस सीरीज में भारत को 2-1 की लीड दिलाने में केएल राहुल का योगदान अहम था। मांजरेकर ने कहा, 'यह केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी की मेहनत थी कि भारतीय टीम ने इस सीरीज में अच्छे स्कोर बनाए और गेंदबाजों ने वहां से मैच निकालकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। इस बार यहां केएल राहुल नहीं होंगे। यह भारत के लिये एक बड़ा झटका होगा।'

मांजरेकर कहते हैं, 'यहां श्रेयस अय्यर के चयन से उम्मीद होगी। अगर वह यहां अच्छा कर पाते हैं तो बेहतर होगा। फिर हनुमा विहारी भी हैं। चेतेश्वर पुजारा भी वापसी कर रहे हैं। भारत के पास यह खाली जगह भरने के दावेदार हैं।' बता दें कि केएल राहुल अपनी चोट से पूरी तरह नहीं रिकवर नहीं हो पाने के चलते इस टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे।

Published on:
25 Jun 2022 11:39 am