19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL Trade: दिल्ली कैपिटल्स में होगी ऋषभ पंत की वापसी, सैलरी में भी होगी कटौती, बदले में यह दिग्गज खिलाड़ी जाएगा LSG

LSG और DC के बीच बड़ी ट्रेड डील होने जा रही है। इस डील के तहत कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। वहीं, ऋषभ पंत की अगले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 19, 2026

IPL Trade

ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के बीच होगा बड़ा आईपीएल ट्रेड (Photo - IPL)

Rishabh Pant, Indian Premier League Trade: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 खत्म हुए एक महीना भी नहीं बीता और बड़े-बड़े खिलाड़ियों के ट्रांसफर की खबरें आने लगी हैं। हाल ही में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान के पद से हट गए थे। अब खबर आ रही है कि फ्रैंचाइज़ी उन्हें ट्रेड करने वाली है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और 14 मैचों में महज 4 जीत ही हासिल कर सकी। ऋषभ पंत भी इस सीजन पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ट्रेड डील हो गई है। इस डील के तहत ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी होगी, जबकि चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बनेंगे।

पंत ने सैलरी में दी बड़ी कटौती

पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में 27.50 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत ने अपनी सैलरी में बड़ी कटौती स्वीकार कर ली है और वे लगभग आधी कीमत यानी 15 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होंगे। वहीं, कुलदीप यादव को दिल्ली ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और वे उसी राशि पर लखनऊ ट्रेड किए जाएंगे।

इस डील को लेकर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। हर्षा ने लिखा, "तो लखनऊ सुपर जायंट्स में भारी भरकम कीमत पर गए पंत अब वापस दिल्ली कैपिटल्स लौट रहे हैं। इस ट्रेड में कुलदीप यादव रिवर्स मूव करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स में जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ी मैच विनर हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से थोड़े खोए-खोए से नज़र आ रहे थे। उम्मीद है कि नई जगह पर दोनों को खुशी और अच्छा फॉर्म मिले।"

कप्तान और खिलाड़ी दोनों जगह फ्लॉप रहे पंत

पंत की कप्तानी में लखनऊ टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में भी औसत रहा था, जहां उन्होंने 14 मैचों में 6 जीत हासिल की थीं और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी। लेकिन आईपीएल 2026 में प्रदर्शन और भी खराब रहा। पंत का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। आईपीएल 2026 में उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 28.36 की औसत से 312 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 138.05 रहा और बतौर विकेटकीपर उन्होंने 10 कैच भी लपके। वहीं उन्होंने आईपीएल 2025 में 14 मैचों की 13 पारियों में 24.45 की मामूली औसत से 269 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.16 का रहा था। पंत ने पिछले सीजन में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था।

दोनों सीजन में कुछ खास नहीं कर पाये पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पंत ने दो सीजन में 28 मैच खेले हैं। इनकी 26 पारियों में उन्होंने 22.34 की औसत से 581 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं। एलएसजी को दो सीजन में पंत का एक रन 9 लाख 26 हज़ार 643 रुपये का पड़ा है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग