29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rishabh Pant Resign captaincy: ऋषभ पंत ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, IPL 2026 खत्म होने से पहले इस्तीफों का दौर शुरू

आईपीएल 2026 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 29, 2026

Rishabh Pant LSG captaincy IPL 2026 , Tom Moody statement on Rishabh Pant , Lucknow Super Giants new captain IPL 2027 ,

LSG के कप्तान ऋषभ पंत (Photo - IANS)

Rishabh Pant steps down as LSG captain: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही और 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल कर सकी। इस खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी आधिकारिक घोषणा की।

LSG ने पंत के कप्तानी छोड़ने की पुष्टि की

फ्रेंचाइजी ने लिखा, “लखनऊ सुपर जायंट्स यह औपचारिक तौर पर घोषित करना चाहती है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी के साथ अपनी कप्तानी की जिम्मेदारियों से मुक्त होने का अनुरोध किया है। फ्रेंचाइजी ने तत्काल प्रभाव से उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।”

टॉम मूडी ने दिया यह बयान

एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, “ऋषभ ने खुद इस अनुरोध के साथ फ्रेंचाइजी से संपर्क किया था। हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है। ऐसे फैसले कभी आसान नहीं होते। हम उन सभी योगदानों के लिए आभारी हैं जो उन्होंने बतौर कप्तान ड्रेसिंग रूम में दिए। अब हमारा पूरा ध्यान टीम के पुनर्निर्माण और सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने पर है।”

LSG के लिए ऋषभ पंत का IPL रिकॉर्ड

सीजनटीममैचपारियांनाबादरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतशतकअर्धशतककैचस्टंपिंग
IPL 2026LSG1413231268*28.3601100
IPL 2025LSG14132269118*24.451151

बता दें कि आईपीएल 2026 की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जो इस सीजन की सबसे बड़ी बोली थी। पंत की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में भी औसत रहा था, जहां उन्होंने 14 मैचों में 6 जीत हासिल की थीं और पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही थी। लेकिन आईपीएल 2026 में प्रदर्शन और भी खराब रहा।

ऋषभ पंत का IPL में रिकॉर्ड

टूर्नामेंट / वर्षटीमेंमैच (Mat)पारियां (Inns)रन (Runs)सर्वोच्च स्कोर (HS)औसत (Ave)स्ट्राइक रेट (SR)शतक (100s)अर्धशतक (50s)
आईपीएल (कुल)2 टीमें1391363865128*33.60146.79220
आईपीएल 2026LSG141331268*28.36138.0501
आईपीएल 2025LSG1413269118*24.45133.1611
आईपीएल 2024DC131344688*40.54155.4003
आईपीएल 2022DC14133404430.90151.7800
आईपीएल 2021DC161641958*34.91128.5203
आईपीएल 2020/21DC14143435631.18113.9501
आईपीएल 2019DC161648878*37.53162.6603
आईपीएल 2018DC1414684128*52.61173.6015
आईपीएल 2017DC14143669726.14165.6102
आईपीएल 2016DC10101986924.75130.2601

पंत का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। आईपीएल 2026 में उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 28.36 की औसत से 312 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 138.05 रहा और बतौर विकेटकीपर उन्होंने 10 कैच भी लपके। वहीं उन्होंने आईपीएल 2025 में 14 मैचों की 13 पारियों में 24.45 की मामूली औसत से 269 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.16 का रहा था। पंत ने पिछले सीजन में एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था।

दोनों सीजन में कुछ खास नहीं कर पाये पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पंत ने दो सीजन में 28 मैच खेले हैं। इनकी 26 पारियों में उन्होंने 22.34 की औसत से 581 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं। एलएसजी को दो सीजन में पंत का एक रन 9 लाख 26 हज़ार 643 रुपये का पड़ा है।