19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tri Series: अफगानिस्तान को 103 रन के बड़े अंतर से हरा फ़ाइनल में पहुंचा श्रीलंका, भारत से होगा ख़िताबी मुक़ाबला

अफगानिस्तान ने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ 103 रन के बड़े अंतर से हार दर्ज की। इस वजह से टीम की फाइनल में जगह सुनिश्चित हो गई।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jun 19, 2026

AFG vs SL

श्रीलंका से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई अफगानिस्तान (photo - EspnCricInfo)

Tri Nation A Series in Sri Lanka 2026: श्रीलंका में श्रीलंका ए, भारत ए, और अफगानिस्तान ए के बीच खेले जा रहे वनडे फॉर्मेट के फाइनल मुकाबले की दो टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए और भारत ए की टीमें आमने-सामने होंगी। शुक्रवार को अफगानिस्तान ने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ 103 रन के बड़े अंतर से हार दर्ज की। इस वजह से टीम की फाइनल में जगह सुनिश्चित हो गई।

श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए मैच का हाल

श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले गए मुकाबले पर नजर डालें तो, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 322 रन बनाए थे। श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 97 गेंदों पर 110 और निरोशन डिकवेला ने 54 गेंदों पर 56 रन बनाए थे। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 16.3 ओवर में 133 रन की साझेदारी की थी। इसके अलावा, नुवानीडू फर्नांडो ने 45 रन की पारी खेली थी।

अफगानिस्तान ए की पारी

अफगानिस्तान की तरफ से फरीदून दाऊदजई को 4 और फरमानुल्लाह को 3 विकेट मिला था, जबकि मोहम्मद इब्राहिम को 1 विकेट मिला था। 323 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरे अफगानिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 219 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज हसन ईसाखिल 78 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 74 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। बहिर शाह ने 35 और फरमानुल्लाह ने 43 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए दुलाज समुदिता ने 5, कुगाथास मथुलन ने 3, जबकि राविंदु फर्नांडो और विजयकांत व्यासकांत ने 1-1 विकेट लिए। लीग चरण में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान ने 4-4 मैच खेले। श्रीलंका 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर पहले स्थान पर, भारत 2 जीत के साथ 2 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान की टीम 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही और फाइनल की दौर से बाहर हो गई। अफगानिस्तान को एकमात्र जीत भारत के खिलाफ मिली थी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग