क्रिकेट

IPL 2019: शेन वॉटसन का करियर पूरी तरह से खत्म, बिग बैश लीग से भी लिया संन्यास

शेन वॉटसन ने 2016 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था फिलाहल शेन वॉटसन आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए धूम मचा रहे हैं हैदराबाद के खिलाफ शेन वॉटसन ने हाल ही में 96 रन की पारी खेली थी
less than 1 minute read
Apr 27, 2019
Shane Watson
Shane Watson

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन इन दिनों IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से धूम मचा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 53 गेंदों में 96 रन की पारी खेली थी। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अब बिग बैश लीग से संन्यास की घोषणा कर दी है यानि कि शेन वॉटसन ने अब पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

बिग बैश लीग को कहा अलविदा

आपको बता दें कि बिग बैश लीग ऑस्ट्रेलिया की लीग है, जिसमें शेन वॉटसन सिडनी थंडर्स के लिए खेल रहे थे। उन्होंने पिछले तीन सीजन सिडनी थंडर्स के लिए कप्तानी भी की थी। 37 साल के शेन वॉटसन का अब पेशेवर करियर खत्म हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट को उन्होंने 2016 में ही अलविदा कह दिया था।

सिडनी थंडर्स का किया धन्यवाद

वॉटसन ने एक बयान में कहा , 'मैं सिडनी थंडर्स में सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। पिछले चार सत्र की शानदार यादें हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स ने उन्हें बीबीएल में सफल करियर पर बधाई देते हुए कहा, 'शेन वॉटसन सीमित ओवरों में सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से है। उसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और बिग बैश लीग में अपार योगदान दिया है।'

चेन्नई के सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने IPL के 12वें सीजन में चेन्नई की तरफ से 11 मैचों में 243 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 96 का था, जो उन्होंने हैदाराबद के खिलाफ बनाया थे।

Updated on:
27 Apr 2019 11:37 am
Published on:
27 Apr 2019 11:37 am
Also Read
View All
‘भारत डरा हुआ है’, अफ़गानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले पूर्व भारतीय कप्तान ने की टी20 टीम के चयन की आलोचना

Teachers Day पर इमोशनल हुए सचिन तेंदुलकर, बोले- पिता ही वो शख्‍स थे, जिन्‍होंने मुझे महान क्रिकेटर बनाया

Duleep Trophy Final: एक और खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी-मोहम्मद शमी का मिलेगा साथ, जानें डिटेल्स

SENA देशों में सीरीज से पहले परिस्थितियों में ढलने के लिए ज्यादा समय चाहता BCCI, आगामी दुबई वर्कशॉप रखेगा मांग

ईस्ट जोन के खिलाफ फाइनल से पहले साउथ जोन ने बढ़ाई अपनी ताकत, मोहम्मद सिराज और देवदत्त पडिक्कल को टीम में किया शामिल