क्रिकेट

हेरोइन के साथ पकड़ा गया श्रीलंका का ये गेंदबाज, अपने डेब्यू मैच में ली थी हैट्रिक

- शेहान मदुशनाका ( shehan madushanka ) को 2 हफ्ते के लिए हिरासत में भेज दिया गया है - श्रीलंका पुलिस ( Sri Lanka Police ) ने शेहान मदुशनाका को उनके एक साथी के साथ पकड़ा है

less than 1 minute read
Shehan madushanka arrest
शेहान मदुशनाका को 2 हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

नई दिल्ली। श्रीलंका ( Sri lanka ) के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेहान मदुशनाका ( shehan madushanka ) को पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन के साथ पकड़ा है। 25 साल के इस खिलाड़ी को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने खिलाड़ी को 2 हफ्ते के लिए हिरासत में भेज दिया है।

लॉकडाउन में गाड़ी चलाते भी पकड़े गए मदुशनाका

कोलंबो के पुलिस अधिकारी की तरफ से जानकारी दी गई है कि शेहान मदुशनाका को पनाला शहर में हिरासत में लिया गया था, तब उनके पास दो ग्राम से अधिक हेरोइन थी। पूरे देश में लॉकडाउन के दौरान मदुशनाका गाड़ी चला रहे थे, तब उन्हें रोका गया। उनके साथ गाड़ी में एक और व्यक्ति था।

2018 में मदुशनाका ने किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू

आपको बता दें कि मदुशनाका ने 2018 में श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और अपने पहले ही मैच उन्होंने हैट्रिक भी ली थी। मदुशनाका ने ये मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी। उन्होंने इसी साल दो टी20 मैच और खेले थे। हालांकि इसके बाद वो एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए थे। साल 2018 में उन्हें निदहास ट्रॉफी के लिए भी चुना गया था, लेकिन चोट की वजह से वो इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

Updated on:
25 May 2020 07:23 pm
Published on:
25 May 2020 07:20 pm
Also Read
View All
जोफ्रा आर्चर के बाद बेन स्टोक्स पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर , नंबर 7 पर खेलने के फैसले पर उठाया सवाल

मात्र ₹250 में देखें इंडिया-अफगानिस्तान का पूरा टेस्ट मैच, टिकटों के दाम सुन झूम उठेंगे फैंस, जानिए कब, कहां और कैसे मिलेंगे

ENG vs NZ: पहला टेस्ट नहीं खेलने पर जोफ्रा आर्चर पर भड़के साइमन डूल, कहा – ये बेतुका है, क्यों दे रहे हो साल में दस लाख पाउंड

न बुमराह, न नरेन, पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के नाम है IPL इतिहास की सबसे अच्छी इकॉनमी का रिकॉर्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में फिर नहीं मिलेगी कुलदीप यादव को जगह? इरफान पठान ने बताई वजह