17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: भुवनेश्‍वर कुमार के पास बेंगलुरु में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने का मौका, निशाने पर 3 दिग्‍गजों के कीर्तिमान

Bhuvneshwar Kumar T20I Record: भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अगर, उन्‍हें इस मैच की प्‍लेइंग इलेवन में जगह मिलती है, तो वह एम चिन्‍नास्‍वामी में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 17, 2026

Bhuvneshwar Kumar

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार। (File Photo- ANI)

Bhuvneshwar Kumar T20I Record in M Chinnaswamy Stadium: वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को बेंगलुरु में खेले जाने वाले टी20 सीरीज के पांचवें और निर्णायक मुकाबले के लिए अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच के दौरान अर्शदीप सिंह को कंधे में चोट लगने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से सेलेक्‍टर्स ने ये फैसला लिया। अगर, भुवी को बेंगलुरु में खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी मैच की प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो उनके पास एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। वह यहां चार विकेट लेते ही तीन दिग्‍गजों को पछाड़कर सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

एम चिन्‍नास्‍वामी में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने से कितनी दूर भुवी?

बता दें कि बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम अब तक सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है। वह इस मैदान पर 2017 से 2022 के बीच तीन मैचों में 6 विकेट ले चुके हैं। जबकि भुवनेश्‍वर कुमार ने यहां सिर्फ दो ही मैच खेले हैं और वह इन दो विकेट के साथ एम चिन्‍नास्‍वामी में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे पायदान पर हैं।

चार विकेट लेते ही वह सात विकेट के साथ इस लिस्‍ट में टॉप पर पहुंच जाएंगे। वहीं, अगर वह दो विकेट ले पाते हैं, तो बांग्‍लादेश के गेंदबाज शाकिब अल हसन और मुस्‍तफिजुर रहमान को पीछे छोड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुंच जाएंगे, जिन्‍होंने इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार-चार विकेट लिए हैं।

बेंगलुरु में टी20 इंटरनेशनल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं?

रैंकगेंदबाजटीममैचविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनऔसतइकॉनमीस्ट्राइक रेट
1युजवेंद्र चहलभारत366/2512.009.008.00
2शाकिब अल हसनबांग्लादेश243/2712.506.2512.00
3मुस्तफिजुर रहमानबांग्लादेश242/3016.008.0012.00
4भुवनेश्वर कुमारभारत233/93.002.258.00
5सैमुअल बद्रीवेस्टइंडीज133/124.003.008.00
6फरीद अहमदअफगानिस्तान133/206.665.008.00
7एडम जंपाऑस्ट्रेलिया233/2315.335.7516.00
8वॉशिंगटन सुंदरभारत233/1815.006.4214.00
9उमर गुलपाकिस्तान133/217.007.006.00
10जसप्रीत बुमराहभारत333/1425.337.2321.00