17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2027 के लिए DC के कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव, श्रीलंकाई दिग्गज चमिंडा वास बने नए पेस बॉलिंग कोच

Chaminda Vaas joins DC as fast bowling coach: श्रीलंकाई दिग्‍गज पूर्व तेज गेंदबाज IPL 2027 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स फ्रैंचाइजी के फास्‍ट बॉलिंग कोच होंगे। इसकी जानकारी डीसी ने ट्वीट के माध्‍यम से दी है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 17, 2026

Chaminda Vaas joins DC as fast bowling coach

श्रीलंकाई पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास। (फाइल फोटो सोर्स: cricbuzz)

Chaminda Vaas joins DC as fast bowling coach for IPL 2027: दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) फ्रेंचाइजी अगले आईपीएल (IPL) सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव कर रही है। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स के पेस बॉलिंग कोच होंगे। बता दें कि श्रीलंका के दिग्गज वास ने कई बार श्रीलंका की पुरुष टीम और श्रीलंका क्रिकेट एकेडमी के साथ कोचिंग के तौर पर काम किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड और आयरलैंड टीमों के साथ कंसल्टिंग के तौर पर भी काम किया है। साथ ही अलग-अलग फ्रेंचाइजी लीग में कोचिंग रोल भी निभाए हैं। फ्रैंचाइजी ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्‍स अकाउंट से ट्वीट करके दी है।

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली संभालेंगे हेड कोच का पद

डीसी अब पूरी तरह से एक नया कोचिंग सेटअप बना रही है, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हेड कोच का पद संभालेंगे। गांगुली ने इस साल की शुरुआत में एसए20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के तौर पर काम कर चुके हैं, जो एक कोच के तौर पर उनकी पहली कोशिश थी और वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में डीसी टीम के साथ भी शामिल थे। उनके अलावा यह भी उम्मीद है कि भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा फ्रेंचाइजी के स्पिन-बॉलिंग कोच के तौर पर शामिल होंगे। मिश्रा के लिए पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद यह उनका पहला कोचिंग कार्यकाल होगा।

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह बैटिंग कोच

फ्रैंचाइजी ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को अपना बैटिंग कोच बनाने की भी घोषणा की है। युवराज ने भारत के लिए वनडे और टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं। वह भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह के मेंटर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ऋषभ पंत और संजू सैमसन के साथ भी काम किया है।

यह बड़ा बदलाव तब हुआ है, जब एक बड़ी ट्रेड डील हुई, जिसमें पूर्व कप्तान ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स में वापस आए और बदले में बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया।