17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 5th T20: बेंगलुरु से क्रिकेट फैंस के लिए आई अच्छी खबर, 9-9 ओवर में होगा मुकाबला, जानें शुरू होने का समय

India vs West Indies 5th T20 Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का 5वां मुकाबला बारिश की वजह से 20-20 की जगह 9-9 ओवर का खेला जाएगा।
2 min read
Google source verification
india vs west indies

भारत बनाम वेस्टइंडीज (Photo -IANS)

India vs West Indies 5th T20 Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का 5वां मुकाबला बारिश की वजह से 20-20 की जगह 9-9 ओवर का खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होना था और 6.30 बजे के लिए टॉस निर्धारित था लेकिन लगातार बारिश की वजह से मैच 2 घंटे 15 मिनट देरी से शुरु हुआ। बारिश की वजह से रात 9 बजे टॉस हुआ और रात 9.15 बजे मैच शुरू हुआ। 9 ओवर के मुकाबले में 2.4 ओवर ही पावरप्ले का होगा। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), जेवेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी और शमार जोसेफ।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। चारों ओर बारिश हो रही है, लेकिन यह अच्छी पिच है। इससे हमें इसका पीछा करने का सबसे अच्छा मौका मिलता है। हमारे पास बहुत सारे बल्लेबाज हैं। फोकस गेंदबाजी पर है, यह छोटा खेल है। मैं बस यही सोचता हूं कि हम सीरीज का अंत मजबूती से करें। लोग इसका इंतज़ार कर रहे हैं।

श्रेयस को नहीं थी मैच होने की उम्मीद

श्रेयस अय्यर ने कहा, "बारिश को देखते हुए मुझे नहीं लगा था कि मैच हो पाएगा। लेकिन यहाँ का ड्रेनेज सिस्टम वाकई शानदार है। हमें बस आक्रामक रवैया अपनाना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारा एटीट्यूड एकदम टॉप-क्लास रहे। हमें दबाव में नहीं आना है। वे भी बहुत शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम पीछे हट जाएंगे। यह जरूरी है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और मैच पर अपनी पकड़ बनाएं।"