17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश को तगड़ा झटका, कप्तान लिटन दास यूएई में हो रही ट्राई सीरीज से बाहर

Bangladesh captain Litton Das: बांग्लादेश के लिए बुरी खबर है। कप्तान लिटन दास कूल्हे की चोट के कारण यूएई में होने वाली ट्राई सीरीज़ से बाहर हो गए हैं।
2 min read
Google source verification
Litton Das Latest

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास। (Photo- IANS)

Litton Das: यूएई में बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच वनडे ट्राई-नेशन सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज की शुरुआत में ही बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के कप्तान लिटन दास कूल्हे में चोट लगने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। 'क्रिकबज' ने इसकी जानकारी दी है। उनकी अनुपस्थिति में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में तौहिद हृदोय बांग्लादेश की कप्तानी कर रहे हैं।

तौहिद हृदोय ने क्या बताया?

वनडे ट्राई-नेशन सीरीज का पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस के दौरान जब बांग्लादेश के तौहिद हृदोय से नियमित कप्तान के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि चोट से जुड़ी कुछ समस्या के कारण वह नहीं खेल रहे हैं। वहीं, टीम की आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'हमारे लिए हर मैच महत्वपूर्ण है, सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं। एशिया कप भी हमारी घरेलू जमीन पर होना है, इसलिए यह हमारे लिए खुद को अच्छी तरह तैयार करने का अच्छा समय है।'

टीम के फिजियो ने क्या बताया?

बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने वीडियो संदेश में कहा, 'लिटन दास ने कल दाएं कूल्हे के जोड़ में परेशानी की शिकायत की थी। इसके बाद उनका एमआरआई कराया गया। एमआरआई रिपोर्ट में उनके दाएं कूल्हे के जोड़ में मामूली समस्या सामने आई है।'

फिजियो ने आगे कहा, 'लिटन ने आज फिटनेस टेस्ट देकर यह जानने की कोशिश की कि क्या वह खेल सकते हैं, लेकिन वह निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके। इसलिए वह इस सीरीज में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं।'

लिटन दास जुलाई में बने थे ODI टीम के कप्तान

लिटन दास इससे पहले बांग्लादेश की ओर से सात वनडे मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। उन्हें जुलाई में पूर्णकालिक वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के बाद वह पहली बार इस प्रारूप में टीम की कमान संभालने वाले थे, लेकिन चोट के कारण अब वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मेहदी हसन मिराज भी बुखार के कारण वनडे ट्राई नेशन सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने कहा कि मेहदी हसन मिराज पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। वह आज (शनिवार) के मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग