
श्रेयस अय्यर और शाई होप। (Photo- IANS)
India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। हालांकि बारिश की वजह से टॉस में देरी हो गई है। मुकाबले में टॉस 6ः30 बजे होना था।
बेंगलुरु में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। हल्की बूंदाबांदी भी अब तेज हो गई है। स्टेडियम के लगभग 50% स्टैंड दर्शकों से भर चुके हैं। दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में आराम से बैठी हैं और बारिश रुकने का इंतजार कर रही हैं।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछला इंटरनेशनल मुकाबला ठीक दो साल पहले आज ही के दिन बारिश भरी सुबह में शुरू हुआ था। उस मैच में भारतीय टीम महज 46 रन पर ऑलआउट हो गई थी। आज भी बेंगलुरु में बारिश हो रही है।
आधिकारिक स्कोरर के मुताबिक, 30 मिनट की देरी के बाद ओवरों में कटौती शुरू हो जाएगी। 5-5 ओवर के मैच के लिए रात 9:41 बजे तक खेल शुरू होना जरूरी है।
भारत और वेस्टइंडीज की टीमें फिलहाल सीरीज में 2-2 से बराबर हैं। भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता था, जबकि वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मुकाबले में जीत दर्ज की थी।
भारतीय क्रिकेट टीम 2019 के बाद से घरेलू सरजमीं पर कोई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं हारी है। इस दौरान भारत ने 19 टी-20I सीरीज खेली हैं, जिनमें से 17 में जीत दर्ज की है और 2 सीरीज ड्रॉ रही हैं। वहीं वेस्टइंडीज की टीम 2002 के बाद भारत में किसी भी प्रारूप में द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत सकी है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 35 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में भारत ने 22 मैच में जीत दर्ज की है, जबकि 12 मैचों में उसे वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5वें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के खेलने की संभावना बेहद कम है। वैभव सूर्यवंशी शुरुआती चारों मैच में नहीं खेल सके। टॉप आर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की मौजूदगी होने की वजह से वैभव के भारतीय प्लेइंग-11 में जगह नहीं बन पा रही है।
Updated on:
17 Oct 2026 07:23 pm
Published on:
17 Oct 2026 06:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
