17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ODI Tri-Series in Pakistan: पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होगी टक्कर, जानें पूरा शेड्यूल, टीम और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 18 से 31 अक्टूबर तक वनडे ट्राई सीरीज खेली जाएगी। जानें तीनों टीमों के स्क्वॉड, मैच शेड्यूल और लाइव टेलीकास्ट व स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल।
2 min read
Google source verification
ODI Tri-Series in Pakistan Details

कुसल मेंडिस, हैरी ब्रूक और शाहीन अफरीदी। (Photo- IANS)

ODI Tri-Series: पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज की मेजबानी करने जा रहा है। इस सीरीज में पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम भी शिरकत कर रही है। सीरीज में हर टीम दूसरी टीम के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। लीग चरण की समाप्ति के बाद टॉप-2 टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और इंग्लैंड ने भी अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है।

वनडे ट्राई सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी शाहीन अफरीदी करेंगे, जबकि श्रीलंका की टीम की कप्तानी कुसल मेंडिस करेंगे। इंग्लैंड की वनडे टीम की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में होगी। इंग्लैंड ने अपनी पिछली वनडे सीरीज सितंबर 2026 में श्रीलंका के खिलाफ 2-1 जीती थी। ऐसे में इंग्लैंड पाकिस्तान की सरजमीं पर भी जीत दर्ज करने को उत्सुक होगी। वहीं, श्रीलंका के पास वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड से हिसाब बराबर करने का अच्छा मौका है।

वनडे ट्राई सीरीज का कार्यक्रम

ट्राई वनडे सीरीज का आगाज 18 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगा, जबकि फाइनल 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी मैच लाहौर में होंगे। ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1ः30 बजे से शुरू होंगे।

तारीखदिनमुकाबलास्थानसमय (IST)
18 अक्टूबररविवारपाकिस्तान vs श्रीलंकारावलपिंडीदोपहर 1:30 बजे
20 अक्टूबरमंगलवारपाकिस्तान vs इंग्लैंडरावलपिंडीदोपहर 1:30 बजे
22 अक्टूबरगुरुवारश्रीलंका vs इंग्लैंडरावलपिंडीदोपहर 1:30 बजे
25 अक्टूबररविवारपाकिस्तान vs इंग्लैंडलाहौरदोपहर 1:30 बजे
27 अक्टूबरमंगलवारपाकिस्तान vs श्रीलंकालाहौरदोपहर 1:30 बजे
29 अक्टूबरगुरुवारश्रीलंका vs इंग्लैंडलाहौरदोपहर 1:30 बजे
31 अक्टूबरशनिवारफाइनललाहौरदोपहर 1:30 बजे

वनडे ट्राई सीरीज के लिए तीनों टीमें इस प्रकार हैं-

पाकिस्तान: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, सलमान अली आगा, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, गाजी गोरी (विकेटकीपर), हारिस रऊफ, हसन नवाज़, नसीम शाह, रज़ाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), साइम अयूब, शादाब खान, सूफियान मुक़ीम।

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, मेसन क्रेन, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग।

श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान), लाहिरू उदारा, अविष्का फर्नांडो, कमिल मिशारा, पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, कामिंदु मेंडिस, जनित लियानगे, दसुन शनाका, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, सचिंदु कोलंबेज, दुश्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा।

वनडे ट्राई सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी

पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबलों का भारत में टीवी पर प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा। क्रिकेट फैंस इस सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।