शाई होप भारत के खिलाफ अब तक दो शतक और एक अर्धशतकीय पारी की बदौलत 261 रन बना चुके हैं। उनका औसत 130 से ज्यादा का रहा है, जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 190 का रहा है। अगर शाई होप बेंगलुरु टी20 में सिर्फ 25 रन बना देते हैं, तो वह टी20 क्रिकेट का इतिहास बदल देंगे। वह एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि, पांच मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शाई होप पहले ही अपने नाम कर चुके हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 80 की औसत से 242 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 231 रन बनाए थे।