17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 5th T20 Update: बेंगलुरु में है दुनिया का बेस्ट ड्रेनेज सिस्टम, लेकिन जानें कब तक इंतजार करेंगे अंपायर्स

India vs West Indies 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेले जाने वाले पांचवें टी20 मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया है, जिसकी वजह से टॉस नहीं हो पाया है। सीरीज 2-2 से बराबर है।
2 min read
Google source verification
bengaluru m chinnaswamy stadium

बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (फोटो- BCCI)

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि, बारिश की वजह से अब तक टॉस नहीं हो पाया है और मैदान पर अभी भी कवर्स मौजूद हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस को मैच शुरू होने का इंतजार है। दोनों टीमें सीरीज में 2-2 की बराबरी पर हैं। ऐसे में फैंस नहीं चाहेंगे कि 3 बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम और 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज के बीच सीरीज बराबरी पर खत्म हो जाए। बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम इस निर्णायक मुकाबले के लिए तैयार था, लेकिन बारिश ने खेल में बाधा डाल दी।

रात 9.41 तक अंपायर्स करेंगे इंतजार

हालांकि, इस स्टेडियम में बेहतरीन ड्रेनेज सिस्टम मौजूद है। अगर बारिश रुक जाती है, तो मैदान को जल्द तैयार करके मैच शुरू कराया जा सकता है। लेकिन इसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है। ताजा जानकारी के अनुसार, अगर रात 9:40 बजे तक मैच शुरू नहीं होता है, तो मुकाबला रद्द हो सकता है और सीरीज 2-2 से बराबर समाप्त होगी। अंपायर्स रात 9:40 बजे तक इंतजार करेंगे। अगर तब तक बारिश रुक जाती है, तो कम से कम पांच-पांच ओवर का मुकाबला कराने की कोशिश की जा सकती है।

आपको बता दें कि सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड 250 रन का लक्ष्य हासिल करके सीरीज में बराबरी कर ली थी। तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, चौथे मुकाबले में भारतीय टीम पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में 250 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई और सीरीज 2-2 से बराबर हो गई।

194 रन यहां हो चुका है चेज

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक 18 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें सात मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि नौ मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। इस मैदान पर भारत का सबसे बड़ा स्कोर 212 रन है, जो उसने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 194 रन का लक्ष्य भी हासिल किया है। इस मैदान पर छोटी बाउंड्री होने के कारण बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में मदद मिलती है। यहां बड़े स्कोर बनते हैं और लक्ष्य का पीछा करना भी आसान माना जाता है। हालांकि, बारिश और बादलों से घिरे मौसम में परिस्थितियां बदल सकती हैं।