जम्मू-कश्मीर के शुभम खजुरिया ने महाराष्ट्र के खिलाप दोहर शतक जड़ा। यह रणजी ट्रॉफी इतिहास में जम्मू-कश्मीर के किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च निजी स्कोर है।
शुभम खजुरिया रणजी ट्रॉफी में 22 साल बाद जम्मू-कश्मीर की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीनगर में खेले जा रहे टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-ए मैच में महाराष्ट्र के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के लिए आखिरी बार अश्विनी गुप्ता ने 2002 में बिहार के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसके साथ ही शुभम खजुरिया रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की ओर से दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले अश्विनी गुप्ता और कवलजीत सिंह ने दोहरा शतक लगाया था।
29 वर्षीय शुभम खजुरिया ने महाराष्ट्र के खिलाफ अपना दोहरा शतक 312 गेंदों में पूरा किया, जिसमें 24 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालाकि वह 353 गेंदों का सामना करते हुए 29 चौके और 8 छक्के संग 255 रन बनाकर आउट हुए, जोकि टूर्नामेंट के इतिहास में जम्मू-कश्मीर की ओर किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च निजी स्कोर है। इस पारी के दौरान उन्होंने शिवांश शर्मा संग छठे विकेट के लिए 231 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
1) अश्विनी गुप्ता- 210 नॉट आउट vs हिमाचल प्रदेश, स्थान- ऊना, वर्ष-1995
2) कवलजीत सिंह - 206 vs सर्विसेज, वर्ष 2001, स्थान- दिल्ली, वर्ष-2001
3) अश्विनी गुप्ता - 203 नॉट आउट vs बिहार, स्थान-जमशेदपुर, वर्ष-2002
4) शुभम खजुरिया - 255 vs महाराष्ट्र, स्थान श्रीनगर, वर्ष-2024
शुभम खजुरिया के दोहरे शतक और शिवांश शर्मा के शतक से जम्मू-कश्मीर ने महाराष्ट्र के खिलाफ 7 विकेट 519 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी। महाराष्ट्र के हितेश वालुंज ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं महाराष्ट्र ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए थे। क्रीज पर सचिन धास और सिद्देश वीर क्रीज पर जमे हुए थे।